फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोर्ट रूम ड्रामा' बॉलीवुड का हिट फॉर्मूला?

Thu, 08 Sep 2016 03:19 PM IST
सुनीता पाण्डेय/संवाद्दाता, बीबीसी
सुनीता पाण्डेय/संवाद्दाता, बीबीसी Updated Thu, 08 Sep 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
Court room drama in bollywood films
- फोटो : bbc

आम जिंदगी में कानूनी पचडों में फंसे लोगों के लिए कोर्ट के अंदर चल रही कार्यवाही, वकीलों के दांव-पेंच और जज के बजते हथौडे किसी बुरे सपने से कम नहीं होते। लेकिन जब यही अदालत फिल्मी पर्दे पर अपने रोमांच के साथ उतरती है, तो दर्शक तालियों की बौछार कर देते हैं।

Court room drama in bollywood films
- फोटो : bbc

1960 में बनी बीआर चोपडा की फिल्म 'कानून' से लेकर हालिया रिलीज 'रुस्तम' तक की कामयाबी बताती है कि कोर्ट रूम ड्रामा में दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। बीआर चोपडा की ट्रेंडसेटर फिल्म 'कानून' के बाद फिल्मों में अदालत के दृश्य एक तरह से जरूरी मान लिए गए।

Court room drama in bollywood films
- फोटो : bbc

1983 में आई अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रजनीकांत स्टारर 'अंधा कानून' से अदालत एक बार फिर फिल्मों में छा गई। इस फिल्म की कामयाबी के बाद कानून, फिल्मी सीन से आगे बढकर फिल्मों के नाम में भी शामिल हो गया और ऐसे नाम वाली फिल्मों की बाढ आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Court room drama in bollywood films
tr - फोटो : bbc
1985 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म 'मेरी जंग' भी अदालत के सीन से दर्शकों को अपनी ओर खीचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
Court room drama in bollywood films
- फोटो : bbc

लेकिन इसी दौर की 'आज का अंधा कानून', 'फर्ज और कानून', 'कानून अपना-अपना', 'कानून क्या करेगा', 'कायदा-कानून' और 'कुदरत का कानून' जैसी करीब दर्जन भर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं और इस सब्जेक्ट से निर्माताओं का भरोसा उठने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed