{"_id":"57d12c1e4f1c1b7f2f319a00","slug":"three-khans-in-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ही फिल्म में नजर आएंगे तीनों खान सुपरस्टार, करने लगे प्रमोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक ही फिल्म में नजर आएंगे तीनों खान सुपरस्टार, करने लगे प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड जगत से एक बड़ी खबर आ रही है। खान तिकड़ी यानी शाहरुख, आमिर और सलमान खान एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का प्रमोशन भी वे शुरू कर चुके हैं। इसका आगाज शाहरुख के घर मन्नत की चौखट से सफलता की मन्नत मांग कर किया गया है। हमारे पास इसकी तस्वीरें भी हैं। आइए देखते हैं क्या कहती हैं तस्वीरें ः-
तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्ााहरुख्ा ने घ्ार के बाहर किया फिल्म का प्रमोशन
2 of 8
मन्नत के बाहर फिल्म प्रमोशन
बांद्रा के बाहर तीनों खान सभी मतभेद भुला कर साथ खड़े हैं। तीनों के हाथों में फिल्म के पोस्टर हैं। शाहरुख अपने बाजीगर वाले सिग्नेचर लुक में हैं, जबकि आमिर हैं धूम3 वाले अंदाज में। सलमान ने वॉन्टेड वाला अवतार अख्तियार किया हुआ है। फिल्म में उन तीनों के संग गोविंदा भी हैं। फिल्म में गाने हनी सिंह से गवाए गए हैं।
तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्ााहरुख्ा ने घ्ार के बाहर किया फिल्म का प्रमोशन
3 of 8
बिग बी और कृष का भी साथ
फिल्म में खान तिकड़ी के होने की वजह से फिल्म बिरादरी भी उत्साहित है। तभी दिग्गज अमिताभ बच्चन और मौजूदा पीढ़ी के सितारे रितिक रोशन भी फिल्म की प्रमोशन में शामिल हैं। बिग बी अपने खास 'कौन बनेगा करोड़पति' के एंकर वाले लुक में जबकि, रितिक कृष बनकर फिल्म का साथ देने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्ााहरुख्ा ने घ्ार के बाहर किया फिल्म का प्रमोशन
4 of 8
khans
एक मां की अधूरी ख्वाहिश पर फिल्म
फिल्म की कहानी एक प्रेग्नेंट महिला की अधूरी ख्वाहिश की बानगी है। उसका सपना है कि वह तीन सुपरस्टार के संग फिल्म बनाए। पर उसका ख्वाब तब अधूरा रह जाता है, जब वह खुद तीन बच्चे देते ही एक कार हादसे की शिकार हो जाती है। वह अपने बच्चों से बिछड़ जाती है। वे तीनों सलमान, शाहरुख और आमिर के किरदार हैं। वे 20 साल की मेहनत के बाद मिलकर फिल्म बनाते हैं। शूटिंग के दौरान उनकी मां मिलती है और हैप्पी एंडिंग हो जाती है।
विज्ञापन
तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्ााहरुख्ा ने घ्ार के बाहर किया फिल्म का प्रमोशन
5 of 8
khans
चौंक गए जनाब, शाहरुख को देख
तीनों खान के एक ही फिल्म में होने की कहानी जरा फिल्मी है, पर असली है। बस इसमें एक ट्विस्ट है। वह यह कि तीनों खान असली नहीं, उनसे मिलते-जुलते चेहरे हैं। तीनों इंडस्ट्री में जूनियर शाहरुख, सलमान और आमिर के नाम से पॉपुलर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।