फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड पर प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में

Thu, 08 Sep 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
these three films release on frinday

इस शुक्रवार कई फिल्में आपको एंटरटेन करने के लिए सिल्वर स्क्रीन पर तैयार हैं। 9 सितंबर को बॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। पहली है 'बार-बार देखो', दूसरी है- 'फ्रीकी अली' और तीसरी है- राखी सावंत की 'एक कहानी जूली की'। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों में क्या होगा खास-

वीकेंड में प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में

these three films release on frinday

बार-बार देखो

इस फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्घार्थ मल्होत्रा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म कभी अपने ब्रा सीन को लेकर तो कभी प्रमोशन को लेकर चर्चा में रही है। फिल्म का पार्टी नंबर 'काला चश्मा' काफी हिट हो चुका है। इस फिल्म की डायरेक्टर नित्या मेहरा और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। अगर आप कैटरीना के फैन हैं तो ये फिल्म देखने जरूर जाएं।

वीकेंड में प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में

these three films release on frinday

फ्रीकी अली

लंबे अर्से बाद सोहेल खान एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म लेकर आए हैं। जिसका नाम है फ्रीकी अली। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक दमदार रोल करते नजर आएंगे। इसमें नवाज लॉन्जरी बेचने वाले बने हैं। ट्रेलर से पता चलता है फिल्म के डायलॉग्स में काफी दम है। ये फिल्म ‌इस साल की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। जो लोग ऑफिस की टेंशन दूर करना चाहते हैं वो ये फिल्म जरूर देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड में प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में

these three films release on frinday

एक कहानी जूली की

इस फिल्म में आइटम गर्ल राखी सावंत बतौर एक्ट्रेस पहली बार नजर आएंगी। ये फिल्म शीना बोरा हत्याकांड केस पर आधारित है। फिल्म में राखी इंद्राणी मुखर्जी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में बिग बॉस फेम एजाज खान भी मुख्य भूमिका में हैं। वैसे फिल्म का ट्रेलर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। फिल्म कैसी होगी इसका पता तो फिल्म देखने के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन

वीकेंड में प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में

these three films release on frinday

पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‌थी अकीरा

पिछले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में अकीरा ही थोड़ा-बहुत बिजनेस कर पाई। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक एक्‍शन हीरो की तरह नजर आईं। लेकिन उनका ये बदला अंदाज लोगों को नहीं भाया। फिल्म में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की बहन का किरदार निभाया है। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। एक हफ्ते में फिल्म का कलेक्‍शन सिर्फ 22.45 कलेक्‍शन रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed