फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3: फिल्म में रणवीर सिंह के 'डॉन' बनने पर अर्जुन रामपाल ने जताई खुशी, फरहान अख्तर को लेकर भी कही यह बात

Tue, 20 Feb 2024 10:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
crakk actor Arjun Rampal says it will be fun and exciting to see Ranveer Singh in Farhan Akhtar film Don 3
अर्जुन रामपाल-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'क्रैक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इस फिल्म में विद्युत जामवाल और अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ नजर आएंगे। वहीं अब उन्होंने 'क्रैक' के अलावा बॉलीवुड की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' के बारे में बात की है। अर्जुन रामपाल 'डॉन' फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। अब उन्होंने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर प्रतिक्रिया दी।

crakk actor Arjun Rampal says it will be fun and exciting to see Ranveer Singh in Farhan Akhtar film Don 3
'डॉन 3' में रणवीर सिंह - फोटो : Social media

दरअसल, 'डॉन 3' में रणवीर सिंह की कास्टिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस फिल्म में रणवीर अभिनेता शाहरुख खान की जगह ले रहे हैं, जिससे काफी फैंस नाराज दिखे। वहीं, अब इस बारे में बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने कहा कि जब 'डॉन' में शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन की जगह ली थी, तब भी लोगों को ऐसी ही आशंकाएं थीं और इस बार भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन मुझे लग रहा है यह भविष्य में मजेदार होने वाला है।
Poonam Pandey: 'मेरी मौत की झूठी खबर से कई लोगों ने पैसे कमाए', पूनम पांडे ने पोस्ट साझा कर लगाया गंभीर आरोप

crakk actor Arjun Rampal says it will be fun and exciting to see Ranveer Singh in Farhan Akhtar film Don 3
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए साक्षात्कार में अर्जुन रामपाल ने कहा कि लोगों को बहुत सी अटकलें हैं कि रणवीर की जगह शाहरुख खान क्यों नहीं हैं? दोनों अभिनेताओं के प्रशंसकों के बीच बहस छिड़ी हुई है। यह बात तब भी हुई थी, जब अमिताभ बच्चन डॉन थे और शाहरुख उस भूमिका को निभाने वाले थे। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी फ्रैंचाइजी है। यह उन फ्रैंचाइजी में से एक है, जिसके लिए हमें उत्साहित होना चाहिए और इस पर गर्व होना चाहिए। ये चीजें समय के साथ बदलती रहती हैं और मुझे लगता है कि यह स्वाभाविक है, यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं है।
Showtime: ट्रोल्स पर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, बोले - लोगों को 'नेपोटिज्म' शब्द का मतलब भी नहीं पता

विज्ञापन
विज्ञापन
crakk actor Arjun Rampal says it will be fun and exciting to see Ranveer Singh in Farhan Akhtar film Don 3
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही अर्जुन रामपाल ने अर्जुन और फरहान के हुनर की भी बात की। उन्होंने आगे कहा कि रणवीर को मुख्य किरदार के रूप में देखना मजेदार होगा। रणवीर डॉन बनकर कुछ नया करेंगे। फरहान को फिर से एक फिल्म का निर्देशन करते देखना हमारे लिए खूब मजेदार और रोमांचक होगा।
Dange-Por: दो भाषाओं में फिल्म बनाने को लेकर बिजॉय ने की खुलकर की बात, इस वजह से अलग-अलग की शूटिंग

विज्ञापन
crakk actor Arjun Rampal says it will be fun and exciting to see Ranveer Singh in Farhan Akhtar film Don 3
डॉन 3 पोस्टर, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें 'डॉन 3' की तो फरहान ने आज दर्शकों को खास तोहफा दिया है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कियारा आडवाणी को चुना गया है। टीम ने आज अनाउंसमेंट वीडियो साझा करते हुए खुलासा किया कि कियारा आडवाणी अब डॉन यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं, जिस पर अभिनेत्री ने भी आभार और फिल्म में काम करने का उत्साह जताया। वहीं बात करें अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जीएगा' की तो यह 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम, जानिए कितने में बिके फिल्म के राइट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed