फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crakk: विद्युत जामवाल की 'क्रैक' में हुई नोरा फतेही की एंट्री, दिलबर गर्ल ने फिल्म में जैकलीन को किया रिप्लेस

Mon, 21 Aug 2023 05:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 21 Aug 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Crakk Nora Fatehi Replaced actress Jacqueline Fernandez In Vidyut Jammwal action film claims reports
नोरा फतेही, विद्युत जामवाल, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मार्शल आर्ट एक्सपर्ट माने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अभिनेता अपनी फिल्मों और उनमें किए गए एक्शन सीक्वेंस के कारण भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'क्रैक' को लेकर सुर्खियों में हैं। विद्युत के साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज आने वाले थे। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैकलीन का पत्ता फिल्म से कट गया है और उनकी जगह 'क्रैक' में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि नोरा फतेही हैं। 

Crakk Nora Fatehi Replaced actress Jacqueline Fernandez In Vidyut Jammwal action film claims reports
नोरा फतेही - फोटो : insta

बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस और आइटम नंबर्स के लिए सुर्खियां बटोरने वाली नोरा फतेही अब इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। हिंदी फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली नोरा फतेही के 'क्रैक' की कास्ट से जुड़ने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नोरा, जैकलीन को रिप्लेस करते हुए पहली बार विद्युत जामवाल के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।  

Crakk Nora Fatehi Replaced actress Jacqueline Fernandez In Vidyut Jammwal action film claims reports
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

कथित तौर पर, 'क्रैक' फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई जाएगी, जो मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों से निकलकर अंडरग्राउंड एक्सट्रीम स्पोर्ट्स में अपना नाम बनाएगा। इस फिल्म से विद्युत जामवाल अपनी फिल्म 'कमांडो 3' के निर्देशक आदित्य दत्त के साथ फिर से काम करते नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी हैं। 'क्रैक' नोरा और विद्युत की एक साथ पहली फिल्म है। फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crakk Nora Fatehi Replaced actress Jacqueline Fernandez In Vidyut Jammwal action film claims reports
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज दोनों का ही नाम कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा है। पिछले साल दिसंबर में नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। नोरा ने दिल्ली की एक अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि इस मामले में कुछ लोगों को बचाने के लिए उन्हें बलि के बकरे के रूप में इस्तेमाल किया गया है। नोरा ने जैकलीन पर लंबे समय तक और अनावश्यक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया था। दोनों के बीच की दुश्मनी जगजाहिर है और अब फिल्म में नोरा की एंट्री से यह क्या मोड़ लेती है यह तो समय ही बताएगा।
AP Dhillon: होटल में कमरा न मिलने की वजह से सूटकेस पर सोए थे एपी ढिल्लों, सिंगर ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
Crakk Nora Fatehi Replaced actress Jacqueline Fernandez In Vidyut Jammwal action film claims reports
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें मेकर्स ने 'क्रैक' को भारत की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म बताया है। अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में विद्युत बेहतरीन एक्शन स्टार विद्युत कई स्पोट्र्स बेस्ड एक्शन स्टंट्स करते नजर आएंगे। विद्युत जामवाल को आखिरी बार फिल्म 'आईबी 71' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही थी। नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, 'क्रैक' के अलावा नोरा 'मडगांव एक्सप्रेस', '100%' और 'मटका' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
Kantara 2: 'कांतारा 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed