{"_id":"67cef72b45d86852dc0a65e5","slug":"crazxy-box-office-collection-day-11-sohum-shah-shilpa-shukla-girish-kohli-movie-total-earnings-on-2nd-monday-2025-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crazxy Box Office Day 11: दूसरे सोमवार थम गया 'क्रेजी' का क्रेज, 11वें दिन सोहम शाह की फिल्म ने कमाए इतने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Crazxy Box Office Day 11: दूसरे सोमवार थम गया 'क्रेजी' का क्रेज, 11वें दिन सोहम शाह की फिल्म ने कमाए इतने
सिनेमाघरों में यूं तो इन दिनों फिल्म 'छावा' का हल्ला है। मगर, 28 फरवरी को 'तुम्बाड़' फेम सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। क्रिटिक्स से इसे बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। मगर, दर्शकों को बटोर पाना में इस फिल्म के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
2 of 5
'क्रेजी' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दस दिनों में भी नहीं निकला बजट
फिल्म 'क्रेजी' कम बजट में बनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 15-20 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। वही, बात करें इसकी कमाई की तो फिलहाल 11वें दिन तक यह बजट के बराबर नहीं कमा पाई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत है।
3 of 5
लाखों में सिमटी क्रेजी की कमाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
11वें दिन आई भारी गिरावट
फिल्म ने एक करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरुआत की। पहले सप्ताह इसने 6.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कल रविवार को 10वें दिन इस फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल की तुलना में आज इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक 'क्रेजी' ने आज दूसरे सोमवार को 19 लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
‘क्रेजी’ ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कितना हुआ टोटल नेट कलेक्शन?
फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.24 करोड़ रुपये हो गया है। 'क्रेजी' का निर्देशन गिरिश कोहली ने किया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो 'क्रेजी' में सोहम के साथ शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार हैं। गिरीश कोहली ने निर्देशित करने के साथ इस फिल्म को लिखा भी है।
विज्ञापन
5 of 5
'क्रेजी' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'छावा' के आगे फीका रहा क्रेज
'क्रेजी' के निर्माताओं में सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन जैसे नाम शामिल हैं। अच्छी कहानी के बावजूद इस फिल्म के प्रति दर्शकों के कम झुकाव की एक वजह विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' भी है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही 'छावा' के आकर्षण के बीच 'क्रेजी' का क्रेज सिर चढ़कर नहीं बोल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।