{"_id":"67cedbf3a04bbf20cc0bb508","slug":"shah-rukh-khan-iifa-designed-a-luxurious-suite-for-srk-in-jaipur-lavish-bed-to-photos-of-king-wife-gauri-abram-2025-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: IIFA के दौरान शाहरुख खान को मिला था आलीशान सुइट, पत्नी गौरी-बेटे अबराम की तस्वीरों ने जीता दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: IIFA के दौरान शाहरुख खान को मिला था आलीशान सुइट, पत्नी गौरी-बेटे अबराम की तस्वीरों ने जीता दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 10 Mar 2025 06:25 PM IST
सार
Shah Rukh Khan IIFA: आईफा अवॉर्ड्स में शाहरुख खान ने एक बार फिर से अपने किंग अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। किंग खान के शानदार सुइट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आईफा के दौरान शाहरुख ठहरे थे।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपने देखी आईफा में शाहरुख खान के सुइट की झलक
- फोटो : इंस्टाग्राम@srkuniversefc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान ने हाल ही में जयपुर में हुए आईफा अवॉर्ड्स में जमकर धमाल मचाया। उन्होंने स्टेज पर अपने हिट गानों पर परफॉर्मेंस दी और ग्रीन कार्पेट पर पॉप स्टार्स से बातचीत भी की। इस दौरान उनके शानदार सुइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस शानदार सुइट की झलक पाकर प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 5
शाहरुख खान का लग्जरी रूम
- फोटो : इंस्टाग्राम@srkuniversefc
IIFA ने खासतौर पर यह सुइट किंग खान के लिए मशहूर इंटीरियर डिजाइनर शांतनु गर्ग ने तैयार करवाया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस सुइट में शाहरुख के लिए खास मोनोग्राम वाली चादरों के साथ एक शानदार बिस्तर है और एक बड़ा लाल सोफा भी रखा हुआ है।
शाहरुख के इस सुइट को मशहूर इंटीरियर डिजाइनर शांतनु गर्ग ने तैयार किया था
- फोटो : इंस्टाग्राम@srkuniversefc
शाहरुख खान के खास कमरे की दीवारों पर किंग खान, उनकी पत्नी गौरी खान और उनकी बेटी सुहाना, बेटा आर्यन और अबराम की प्यारी तस्वीरें लगी थीं। कमरे की सजावट किसी का भी दिल जीत लेगी। इस सुइट में शाहरुख के आराम की हर एक चीज मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम@srkuniversefc
आईफा की सिल्वर जुबली के दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म मोहब्बतें का एक शानदार सीन रीक्रिएट किया। इस दौरान अपने सभी प्रशंसकों को किंग ने फ्लाइंग किस देकर उनके इस पल को यादगार बना दिया। वहीं इस दौरान फिल्मी सितारों का तांता लगा हुआ था। बीती शाम आईफा के इस साल 25 साल पूरे हुए, जिसका जश्न हर एक अभिनेता-अभिनेत्री ने दिल खोलकर मनाया। वहीं बॉलीवुड के बादशाह खान से लेकर धक-धक माधुरी दीक्षित और करीना कपूर ने भी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 5
बेटी सुहाना के साथ किंग में नजर आएंगे शाहरुख
- फोटो : इंस्टाग्राम@srkuniversefc
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी। फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। हाल ही में सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म की शूटिंग मई में ही पहले से तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी। इस फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। अभिषेक फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।