सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज डेट काफी करीब है, जिसकी वजह से यह फिल्म इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म के गाने एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में आया गाना 'जोहरा जबीं' दर्शकों को खूब पसंद आया था।अब 'सिकंदर' का दूसरा गाना 'बम बम भोले' भी रिलीज के लिए तैयार है।
Sikandar: 'सिकंदर' में ईद के जश्न के साथ दिखेंगे होली के रंग, 'बम बम भोले' का टीजर रिलीज, जानें कब आएगा गाना?
Sikandar: 'सिकंदर' का गाना 'बम बम भोले' होली के त्योहार पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में इस गाने का टीजर रिलीज किया गया। इससे पहले 'जोहरा जबीं' गाने में ईद का जश्न देखने को मिला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इस गाने का टीजर जारी किया। इस गाने की पहली झलक होली के रंगों से सराबोर है। टीजर में होली की मस्ती, रंगों की फुहार और सलमान खान का धांसू अंदाज देखने को मिला है। 'बम बम भोले' में सलमान पूरे स्वैग के साथ एंट्री लेते हैं, जिसे देखकर लगता है कि इस होली उनका यह गाना हर जगह छा जाएगा।
Nadaaniyaan: ‘नादानियां’ को लेकर नेटफ्लिक्स के ग्राहकों का फूटा गुस्सा, बोले- इसे बनाने वाली टीम बर्खास्त हो
#BamBamBhole Song Out Tomorrow at 1:11 PM!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 10, 2025
#SajidNadiadwala’s #Sikandar
Directed by @ARMurugadoss @iamRashmika @DOP_Tirru @ipritamofficial @immasterdinesh @SameerAnjaan @singer_shaan @DevNegiLive #AntaraMitra @NGEMovies @SKFilmsOfficial @ZeeMusicCompany… pic.twitter.com/r86Z4Haw3x
'बम बम भोले' में शानदार रैप का जलवा देखने को मिलेगा है, जिसकी छोटी सी झलक टीजर में देखने को मिली है। इसे शेखस्पीयर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) ने लिखा और पेश किया है। किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैजल अंसारी (द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट) ने गाने में जोश और ताजगी भरने की पूरी कोशिश की है। गाने में सलमान खान अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
'सिकंदर' के लिए संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। एआर मुरुगदास ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह पहला मौका है जब सलमान के साथ वह किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रश्मिका मंदाना, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
इससे पहले सलमान को 'टाइगर 3' में देखा गया था। स्पाई यूनिवर्स की फिल्म होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। वहीं, इसमें इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी थे।
संबंधित वीडियो