फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crazxy Collection Day 8: सोहम की 'क्रेजी' का आठवें दिन का कलेक्शन, 'तुम्बाड' जैसा कमाल नहीं दिखा पा रही फिल्म

Fri, 07 Mar 2025 10:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 07 Mar 2025 10:59 PM IST
सार

Crazxy Box Office Collection Day 8: फिल्म 'क्रेजी' को रिलीज हुए आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन...
 

विज्ञापन
Crazxy box office collection day 8 Friday sohum shah girish kohli shilpa shukla film earnings not beat tumbbad
जानिए क्रेजी के आठवें दिन का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म तुम्बाड में दर्शकों का दिल जीत चुके बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता सोहम शाह इस बार अपनी फिल्म 'क्रेजी' से वो कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। फिल्म 'क्रेजी' को रिलीज हुए आज आठ दिन हो गए हैं और इतने दिनों में फिल्म की कमाई लाखों में सिमटती दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं आज शुक्रवार को फिल्म 'क्रेजी' ने कितने का कलेक्शन किया है।
Crazxy box office collection day 8 Friday sohum shah girish kohli shilpa shukla film earnings not beat tumbbad
लाखों में सिमटी क्रेजी की कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
आठवें दिन क्रेजी का कलेक्शन
'तुम्बाड' के बाद निर्माता और अभिनेता सोहम शाह फिल्म 'क्रेजी' लेकर आए हैं। फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म 'क्रेजी', तुम्बाड की तरह सफल नहीं हो पा रही है। आज आठवें दिन क्रेजी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 
Crazxy box office collection day 8 Friday sohum shah girish kohli shilpa shukla film earnings not beat tumbbad
क्रेजी की अब तक की कुल कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum

अब तक फिल्म की कमाई
सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये की कमाई से खाता खोला। लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहम शाह की 'क्रेजी' 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। आइए जानिए फिल्म ने अब तक कुल कितने का कलेक्शन किया है।

पहला दिन शुक्रवार  1 करोड़ रुपये
दूसरा दिन शनिवार 1.35 करोड़ रुपये 
तीसरे दिन रविवार 1.4 करोड़ रुपये
चौथे दिन सोमवार 75 लाख रुपये
पांचवें दिन मंगलवार  70 लाख रुपये
छठे दिन बुधवार 75 लाख रुपये
सातवें दिन गुरुवार 65 लाख रुपये
पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 6.6  करोड़ रुपये 
आठवें दिन शुक्रवार 85 लाख रुपये
अब तक फिल्म की कुल कमाई 7.45 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Crazxy box office collection day 8 Friday sohum shah girish kohli shilpa shukla film earnings not beat tumbbad
तुम्बाड को टक्कर नहीं दे पा रही फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
'तुम्बाड' को टक्कर नहीं दे पा रही 'क्रेजी'
सोहम शाह की आखिरी रिलीज फिल्म 'तुम्बाड' थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था। वहीं फिल्म क्रेजी से भी दर्शकों को खासा उम्मीदें थीं, लेकिन अफसोस क्रेजी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। बहरहाल, क्रेजी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:
Katrina Kaif: अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड बनीं कैटरीना कैफ, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट
 
विज्ञापन
Crazxy box office collection day 8 Friday sohum shah girish kohli shilpa shukla film earnings not beat tumbbad
बॉक्स ऑफिस पर क्रेजी का हाल बेहाल - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
फिल्म 'क्रेजी' की कहानी
फिल्म 'क्रेजी' का निर्देशन गिरीश कोहली ने किया है। फिल्म क्रेजी में सोहम शाह ने मुख्य अभिनय निभाया है। सोहम शाग के अलावा फिल्म में शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई अभिनेताओं ने अहम किरदार निभाए हैं।

यह भी पढ़ें:
Madhuri Dixit: असल जिंदगी तो मैंने शादी के बाद जी है, 25वें आईफा अवॉर्ड में बोलीं माधुरी दीक्षित
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed