{"_id":"67cb250f8bdb7bfdde079d4f","slug":"guneet-monga-at-iifa-awards-2025-oscar-winning-producer-talks-about-her-career-struggle-films-life-story-2025-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guneet Monga: काम मांगने के लिए बाल सफेद करके घूमती थीं गुनीत, ऑस्कर विजेता ने सुनाई संघर्ष की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Guneet Monga: काम मांगने के लिए बाल सफेद करके घूमती थीं गुनीत, ऑस्कर विजेता ने सुनाई संघर्ष की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:25 PM IST
सार
जयपुर में चल रहे 25वें आईफा अवॉर्ड्स में शुक्रवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षों की कहानी भी सुनाई।
विज्ञापन
1 of 5
आईफा के कार्यक्रम गुनीत मोंगा
- फोटो : IIFA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
25वां आईफा अवॉर्ड्स जयपुर में चल रहा है। इस दौरान आज शुक्रवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदी सिनेमा की मशहूर ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता और निर्देशक गुनीत मोंगा और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मौजूद रहीं। सिनेमा में महिलाओं के सफर की थीम पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में गुनीत मोंगा ने अपने संघर्ष की कहानी भी बयां की।
2 of 5
आईफा के कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित और गुनीत मोंगा
- फोटो : IIFA
ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर जताई खुशी
कार्यक्रम के दौरान अपने ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बारे में बात करते हुए गुनीत मोंगा ने कहा, 'जब ऑस्कर मिला और मैं स्टेज पर गई तो सबसे पहला ख्याल मन में बस एक ही आया कि हे भगवान ये बहुत भारी है। वो चार किलो को ट्रॉफी बहुत भारी होती है। खुश हूं कि मेरी फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पर को ऑस्कर मिला।'
3 of 5
आईफा के कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित और गुनीत मोंगा
- फोटो : IIFA
आईफा के कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित और गुनीत मोंगा
- फोटो : IIFA
इंडस्ट्री में करना पड़ा संघर्ष
गुनीत मोंगा के लिए सपने को सच करना आसान नहीं था, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की, जिसका जिक्र उन्होंने आईफा अवॉर्ड्स के कार्यक्रम के दौरान किया। उन्होंने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा, 'जिस चीज का मैंने सबसे ज्यादा बॉलीवुड में सामना किया वो ये था कि इतनी छोटी बच्ची को कैसे फिल्में दे देते हैं। मैं चाहे कितना अच्छा काम करूं लोगों को यकीन नहीं होता था। मैं बाल सफेद करके घूमा करती थी, ताकि लोग मुझे बढ़ा समझें और काम दें।'
Chhaava Collection: 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'छावा', 22वें दिन फिल्म ने पकड़ी रफ्ता
विज्ञापन
5 of 5
गुनीत मोंगा
- फोटो : Iffa
गुनीत ने इस मौके पर कहा, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में महिलाएं अब लीड रोल में नजर आ रही हैं। कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और ओटीटी पर भी महिलाएं फिल्मों में नजर आने से लेकर फिल्म बनाने तक जबरदस्त काम कर रही हैं। ऐसा पहले नहीं होता था पर अब यह होता देख बहुत खुशी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।