फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crew Trailer: मुंबई के दूसरे कोने पर लॉन्च हुआ ‘क्रू’ का ट्रेलर, पत्रकारों को नहीं मिला सवाल पूछने का मौका

Sat, 16 Mar 2024 07:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Mar 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Crew Trailer launch media persons did not get a chance to ask questions on kareena kapoor kriti sanon Film
क्रू ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

शुक्रवार की रात फिल्म ‘क्रू’ के ट्रेलर की एक स्पेशल स्क्रीनिंग से पहले फिल्म के निर्माता अनिल कपूर इस बात से काफी व्यथित नजर आए कि महिला सितारों वाली फिल्मों का मीडिया और ट्रेड साथ नहीं देता है। लेकिन, अब ‘झकास’ अनिल कपूर को कौन समझाए कि अपने पूरा करियर पत्रकारों के इतने करीब रहने वाली उनकी छवि को उनके घरवाले ही तार तार कर रहे हैं। ट्रेलर धुआंधार है। कॉमेडी भी मजेदार है। लेकिन, इस ट्रेलर लॉन्च का सारा मजा इस बात से किरकिरा हो गया कि दो दो घंटे का सफर कर इस ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को फिल्म के कलाकारों से बात करने का मौका तक नहीं दिया गया।

Crew Trailer: अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें, हेरा फेरी का जबर्दस्त डोज देने आ रही हैं, करीना तब्बू और कृति

Crew Trailer launch media persons did not get a chance to ask questions on kareena kapoor kriti sanon Film
क्रू ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

फिल्म 'क्रू' का ट्रेलर लांच का आयोजन कुर्ला के फिनिक्स पीवीआर में रखा गया था। आम तौर पर ऐसी जगह फिल्मों के इवेंट के आयोजन कम ही होते हैं। क्योंकि मीडिया कर्मियों को यहां पहुंचने में कम से कम दो घंटे लगते हैं। ट्रेलर लांच के दौरान कार्यक्रम के मेजबान  तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनन और फिल्म के निर्देशक राजेश ए कृष्णन से सवाल करते रहे जो पहले से ही तय थे। सवाल जवाब के दौरान तब्बू ने कहा, 'मुझे डांटने और गाली देने वाली ही फिल्में मिलती है।' कि फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तब्बू एक शख्स को डांट रही हैं।

Crew Trailer launch media persons did not get a chance to ask questions on kareena kapoor kriti sanon Film
क्रू ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा, 'पहली बार तब्बू और कृति सेनन के साथ काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा।' फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान अभिनेत्री कृति सेनन ने हो मोर्चा संभाले रखा। कृति सेनन ने कहा, 'पुरुषों के साथ तो काफी काम कर लिया। पहली बार महिलाओं के साथ काम करना बहुत ही ताजगी भरा अहसास रहा है। तब्बू और करीना के साथ काम करने का बहुत ही शानदार अनुभव रहा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crew Trailer launch media persons did not get a chance to ask questions on kareena kapoor kriti sanon Film
क्रू ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा, 'जब भी महिलाओं पर फिल्में बनती है तो लोगों की यही सोच रहती है कि गंभीर किस्म की फिल्म होगी। लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को समझ में आएगा कि महिलाएं भी कॉमेडी कर सकती है।' इस फिल्म में कपिल शर्मा भी एक खास किरदार में नजर आएंगे। तब्बू ने ट्रेलर लांच के दौरान कपिल शर्मा को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस फिल्म में काम किया।

विज्ञापन
Crew Trailer launch media persons did not get a chance to ask questions on kareena kapoor kriti sanon Film
क्रू ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म के निर्देशक राजेश ए कृष्णन ने कहा, 'यह फिल्म कहीं ना कहीं सत्य घटना पर आधारित है।' और, इसके बाद फिल्म का इवेंट समाप्त। सिनेमा हॉल से मीडिया कर्मी यह कहते हुए बाहर निकले की, ट्रेलर लांच थियेटर में लांच करने की जरूरत क्या थी। इससे बेहतर होता कि सोशल मीडिया पर ट्रेलर लांच कर देते। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर की कंपनी अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क ने मिलकर किया है। फिल्म 29 मार्च  को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed