फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: मैं अटल हूं के बाद बदल गई पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, बोले- अब मैं अधिक लोकतांत्रिक हो चुका हूं

Sat, 16 Mar 2024 06:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Mar 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
murder mubarak actor Pankaj Tripathi said he become more democratic after main atal hoon
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी देश के सबसे प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्म मर्डर मुबारक इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की खूब सराहना हो रही है। इस बीच पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 


Films: 'योद्धा' से पहले इन फिल्मों में दिखी प्लेन हाईजैक की कहानी, आतंकवादियों को धूल चटाते नजर आए देश के जवान

murder mubarak actor Pankaj Tripathi said he become more democratic after main atal hoon
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आए थे। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर हाल ही में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि फिल्म में काम करने के बाद एक व्यक्ति के रूप में उनमें काफी सुधार हुआ है। 

murder mubarak actor Pankaj Tripathi said he become more democratic after main atal hoon
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, “अटल जी का रोल पर्दे पर निभाने के बाद मैं सहानुभूति और करुणा के मामले में एक बेहतर इंसान बन गया हूं। मुझे लगता है कि मैं अंदर से अधिक लोकतांत्रिक हो गया हूं। मुझे यह समझ आ गया है कि अगर कोई व्यक्ति मुझे नापसंद करता है तो जरूरी नहीं है कि मैं भी उसे नापसंद नहीं करूंगा।अब मैं मेरी आलोचना करने वालों की प्रशंसा करता हूं और उन्हेंं ऐसा करने की पूरी आजादी देता हूं। मुझे उन लोगों से अब शिकायत नहीं रहती जिन्हें मैं या मेरी फिल्म पसंद नहीं आती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
murder mubarak actor Pankaj Tripathi said he become more democratic after main atal hoon
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी पंकज त्रिपाठी पूर्व पीएम की जमकर तारीफ कर चुके हैं। अभिनेता ने अपने एक बयान में कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाने का मौका मिलना अपने आप में एक सम्मान की बात थी। उनकी बोली, उनकी जीवनशैली और भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को समझने के लिए हमें  कई रीडिंग सेशन से गुजरना पड़ा था।

विज्ञापन
murder mubarak actor Pankaj Tripathi said he become more democratic after main atal hoon
मर्डर मुबारक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मर्डर मुबारक की बात करें तो फिल्म में विजय वर्मा,  सारा अली खान, संजय कपूर और करिश्मा कपूर जैसे सितारे नजर आए हैं । फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
MCVN: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को एक साल पूरे, रानी बोलीं- यह फिल्म दिल के बेहद करीब, उठाती रहूंगी जोखिम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed