हिंदी सिनेमा की जब से शुरुआत हुई है, तब से लेकर आज तक इस इंडस्ट्री में सैकड़ों फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें से कुछ की चर्चा दुनिया भर में हुई हैं। इस इंडस्ट्री ने दुनिया को कई शानदार फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, शॉर्ट फिल्मों में भी हिंदी सिनेमा आगे रहा है। इस इंडस्ट्री में आमतौर पर फिल्में तीन घंटे की मानी जाती है, जिसे दर्शक काफी आसानी से देख भी लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जो चार से पांच घंटे की है। इतनी लंबी होने के बाद भी इन फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आइए आपको इन फिल्मों के नाम बताते हैं।
Bollywood Films: ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में, स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में हुए थे दो इंटरवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरा नाम जोकर
राज कपूर के करियर में सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में ‘मेरा नाम जोकर’ भी शामिल है, जो हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का रनटाइन चार घंटे 15 मिनट है। इसी वजह से जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि दो बार इंटरवल रखा गया था। फिल्म में 28 घंटे हैं। फिल्म की कहानी राजू नाम के जोकर की है।
संगम
इस लिस्ट में फिल्म संगम का नाम भी शामिल है। साल 1964 में रिलीज हुई यह फिल्म तीन घंटे 58 मिनट की रही है। फिल्म में राजकपूर, वैजंतीमाला और राजेंद्र कुमार एक साथ नजर आए थे और दोनों के बीच लव ट्राइएंगल दिखाया गया था। लंबी होने के बाद भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था।
एलओसी: कारगिल
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेपी दत्ता की एलओसी है, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध पर है और ये फिल्म चार घंटे 15 मिनट लंबी है। ये फिल्म अपने समय की सबसे फ्लॉप फिल्म साबित हुई। इस फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास बताया जाता है और इसकी कमाई 19 करोड़ रुपये ही हुई। सफल कलाकारों की शानदार स्टारकास्ट मिलकर भी इस फिल्म के नहीं बचा सके।
लगान
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी ‘लगान’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें एक साथ कई सितारे नजर आए थे। आमिर खान, रघुवीर यादव, ग्रेसी सिंह, कुलभूषण खरबंदा और राजेंद्र गुप्ता जैसे सितारों से सजी ये फिल्म तीन घंटे 44 मिनट लंबी है। फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज पर आधारित है, जिसमें एक गांव का लगान माफ करवाने के लिए अंग्रेजों के साथ क्रिकेट खेलते हैं। इस फिल्म को ऑस्कर में भी एंट्री मिली थी।