फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan: निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक, अगले साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Fri, 15 Mar 2024 10:28 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 15 Mar 2024 10:28 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन और शूजित सरकार के बीच ये सहयोग काफी दिलचस्प होगा। फैंस को दोनों के सहयोग में बन रही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा। दर्शकों को शूजित की फिल्मों को वैसे भी हमेशा इंतजार रहता है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Will be Seen in Sardar Udham Director Shoojit Sircar Next Film Release In Next Year
अभिषेक बच्चन, शूजित सरकार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्ममेकर शूजित सरकार के साथ मिलाया है। 'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'सरदार उधम' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके शूजित अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी फिल्म को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगले साल यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Abhishek Bachchan Will be Seen in Sardar Udham Director Shoojit Sircar Next Film Release In Next Year
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक बच्चन और शूजित सरकार के बीच ये सहयोग काफी दिलचस्प होगा। फैंस को दोनों के सहयोग में बन रही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा। दर्शकों को शूजित की फिल्मों को वैसे भी हमेशा इंतजार रहता है। अभिषेक और शूजित की इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। निर्देशक ने एक बातचीत में बताया कि ये एक इमोशनल फिल्म है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों की कहानियां हमेशा  जीवन से जुड़ी होती हैं। साथ ही उनमें ह्यूमर भी होता है।  

Film Certification: केंद्र ने फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में किया सुधार, सिनेमैटोग्राफ नियमों को किया अधिसूचित

Abhishek Bachchan Will be Seen in Sardar Udham Director Shoojit Sircar Next Film Release In Next Year
शूजित सरकार

शूजीत ने अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों को निर्देशित किया है। गौरतलब है कि शूजीत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'शूबाइट' में बिग बी मुख्य भूमिका में थे। मगर, स्टूडियों के साथ विवाद के चलते ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई थी। वहीं, अमिताभ ने साल 2015 की कॉमेडी फिल्म 'पीकू' में शूजीत के साथ काम किया था। इसमें दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Will be Seen in Sardar Udham Director Shoojit Sircar Next Film Release In Next Year
शूजित सरकार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा शूजीत 2016 की कोर्ट रूम ड्रामा 'पिंक' के निर्माता और क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे। इसमें अमिताभ ने वकील की भूमिका निभाई थी। बिग बी और आयुष्मान खुराना स्टारर 2020 की कॉमेडी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का भी शूजित सरकार ने निर्देशन किया था। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Will be Seen in Sardar Udham Director Shoojit Sircar Next Film Release In Next Year
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार पिछले वर्ष रिलीज हुई आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में दिखाई दिए थे। उन्होंने फिल्म में कोच की भूमिका निभाई थी। 'घूमर' में अभिषेक के साथ सैयामी खेर, अंगद बेदी और शबाना आजमी समेत कई अन्य सितारे नजर आए थे।  

Munmun Dutta: राज अनादकट के साथ सगाई की अफवाहों को मुनमुन ने किया खारिज, फर्जी खबरों पर नोट साझा कर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed