फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Film Based On Cricket: क्रिकेट पर आधारित फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, यहां देखें कौन सी रही हिट कौन सी फ्लॉप

Tue, 21 Jun 2022 09:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 21 Jun 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
Cricket Based Movies and Their Box Office Collection Report From MS Dhoni to Jersey
cricket based movies - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात में कोई शक नहीं है कि सिनेमा और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जो क्रिकेट पर आधारित हैं। अगर सिर्फ बीते 20 साल का ही आंकड़ा उठा लें तो इस इंडस्ट्री में 20 से ज्यादा क्रिकेट पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं और अब तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। तापसी पन्नू की भी खूब तारीफ हुई। लेकिन यहां सवाल ये खड़ा होता है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी। क्योंकि बीते कुछ सालों में क्रिकेट पर आधारित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आई हैं, जिसमें बड़े कलाकारों की फिल्में तक शामिल हैं। आइए आपको क्रिकेट पर आधारित फिल्मों की  लिस्ट दिखाते हैं।

Cricket Based Movies and Their Box Office Collection Report From MS Dhoni to Jersey
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जर्सी
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की 'जर्सी' साउथ की रीमेक है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया था। फिल्म 14 अप्रैल 2022 को उसी दिन रिलीज हुई थी, जब साउथ की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। ऐसे में फिल्म को भारी नुकसान हुआ। शाहिद कपूर की इस फिल्म को बेशक रिव्यू अच्छे मिले थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ भी नहीं हो पाया। 

Cricket Based Movies and Their Box Office Collection Report From MS Dhoni to Jersey
कौन प्रवीण तांबे ट्रेलर - फोटो : social media

कौन प्रवीण तांबे
श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कौन प्रवीण तांबे' 1 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसमें क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जिंदगी को काफी बारीकी से दिखाया गया है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े के काम को खूब पसंद किया गया। इसके बावजूद फिल्म ओटीटी पर कमाल नहीं दिखा पाई। हालात ये थी कि फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज हो गई। इस पर भी फैंस ने ठीक से ध्यान नहीं दिया था। फिल्म को 10 करोड़ की लागत में तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket Based Movies and Their Box Office Collection Report From MS Dhoni to Jersey
नटराज शॉट लगाते रणवीर सिंह और कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया

83
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कपल पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की जिंदगी को भी काफी बारीकी से दिखाया था। 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर ने कपिल देव का किरदार निभाया और दीपिका उनकी पत्नी के रूप में दिखी थीं। रिलीज से पहले ही फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था लेकिन जब सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हुई, तो कमाई के आंकड़ों ने हर किसी हैरान कर दिया। लगभग 270 करोड़ में बनी फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी। फिल्म ने महज 190 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

विज्ञापन
Cricket Based Movies and Their Box Office Collection Report From MS Dhoni to Jersey
सचिन अ बिलियन ड्रीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन अ बिलियन ड्रीम्स
भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर ही बतौर अभिनेता नजर आए थे। जेम्स अर्सकिन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण रवि भगचंदका द्वारा कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने अच्छा खासा प्यार दिया था। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed