सब्सक्राइब करें

Tera Chhalaava Trailer: क्राइम थ्रिलर शो 'तेरा छलावा' का ट्रेलर जारी, डरी-सहमी सी नजर आईं कविता कौशिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Jul 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
crime thriller anthology drama Tera Chhalaava trailer out show will release on 7 july on Hungama Play
'तेरा छलावा' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

क्राइम थ्रिलर शो 'तेरा छलावा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस शो के जरिए टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि 'तेरा छलावा' शो में प्यार, धोखे और मर्डर की पांच अलग-अलग कहांनियां दिखाई जाएंगी। यह शो 07 जुलाई को हंगामा प्ले पर रिलीज होगा। इससे पहले इसका दिलचस्प ट्रेलर सामने आ गया है।

Trending Videos
crime thriller anthology drama Tera Chhalaava trailer out show will release on 7 july on Hungama Play
'तेरा छलावा' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत ही काफी खौफनाक तरीके से हुई है। इसमें एक संवाद सुनाई देता है, 'मर्डर करो तो ऐसे करो कि किसी के बाप को भी पता न चले।' इस संवाद के दौरान अभिनेत्री कविता कौशिक का सहमा हुआ चेहरा नजर आता है और इसके बाद सुनाई देती हैं चीखें...। बता दें कि शो की कुल पांच कहांनिया- 'जलपरी' 'गुलाबो', 'हैप्पी एनिवर्सरी' 'ओह बेबी' और 'कश्मकश' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
crime thriller anthology drama Tera Chhalaava trailer out show will release on 7 july on Hungama Play
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

दो मिनट से भी कम समय के ट्रेलर में हर कहानी की हल्की सी झलक दिखाई गई है। इसे देखकर अंदाजा हो रहा है हर कहानी का किरदार प्यार, शक, धोखेबाजी और जालसाजी में उलझा हुआ है। इस शो के किरदार अपने प्यार को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। भले ही इसके लिए उन्हें उसकी हत्या करनी पड़े, जिसे वे बेशुमार प्यार करते हैं।

crime thriller anthology drama Tera Chhalaava trailer out show will release on 7 july on Hungama Play
'तेरा छलावा' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो की हर कहानी का निर्देशन अलग-अलग निर्देशकों ने किया है। 'जलपरी' और 'गुलाबो' का निर्देशन कबीर सदानंद ने किया है। वहीं, 'हैप्पी एनिवर्सरी' का प्रबल बरुआ ने, 'ओह बेबी' का दीपक सुनील प्रसाद ने और 'कश्मकश' का निर्देशन राजिंदर सिंह पुलर ने किया है। यह शो फ्रॉग अनलिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शो के किरदार किस तरह मर्डर की प्लानिंग करते हैं और किस तरह उनके कर्म उन्हें विनाश के मोड़ पर लाकर खड़ा कर देते हैं। कविता कौशिक के अलावा संदीपा धर, अन्वेशी जैन, समीक्षा बटनगर, मनीष गोपलानी, अमित बहल, धीरज तोतलानी, आभास मेहता, वेदिका भंडारी और अर्चना वेदनेकर जैसे टीवी सितारे भी शो में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed