बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एक के बाद एक उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। ताजा मामला उनके ट्वीट से जुड़ा हैं जहां कंगना के खिलाफ न्यायपालिका के बारे में एक 'दुर्भावनापूर्ण’ ट्वीट पोस्ट करने के लिए एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
कोर्ट के बारे में ट्वीट कर फंसीं कंगना रणौत, आपराधिक शिकायत दर्ज
अंधेरी अदालत में वकील अली कासिफ खान देशमुख ने कंगना रणौत पर राजद्रोह और दो धार्मिक समूहों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया कि कंगना भारत के विभिन्न समुदायों, कानूनों और अधिकृत सरकारी निकायों का कोई सम्मान नहीं करतीं और उन्होंने न्यायपालिका का मजाक भी उड़ाया है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अगले सप्ताह कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को पूछताछ के लिए तलब किया है।
शिकायत में कहा गया कि बांद्रा अदालत द्वारा पुलिस को रनौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के बाद कंगना ने न्यायपालिका के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक’ ट्वीट पोस्ट कर इसे ‘पप्पू सेना’ कहा था। अब इस मामले की सुनवाई 10 नवंबर को अंधेरी अदालत में होगी।
Obsessed penguin Sena ... Pappupro of Maharashtra, bahut yaad aati hai k-k-k-k-k-Kangana, koi baat nahin jaldi aa jaungi .... https://t.co/nwLyoq1J2i
मजिस्ट्रेट की अदालत ने शनिवार को बॉलीवुड निर्देशक मुनव्वर अली सय्यद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं। शिकायत में रणौत और उनकी बहन द्वारा किये गए ट्वीट तथा अन्य बयानों का हवाला दिया गया था।
इससे पहले कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने बुधवार को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि हाल ही में कंगना के भाई शादी हुई है।
प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, साथी हीरो राजकुमार राव की यूं की तारीफ
