हिंदी फिल्मों में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब विदेश जाकर बस चुकी हैं। लेकिन, देसी कहानियों से उनका नाता नहीं टूटा है। उनकी आने वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का फर्स्ट लुक जारी हो गया फिल्म में प्रियंका के साथ नजर आएंगे राजकुमार राव और युवा अभिनेता आदर्श गौरव। राजकुमार राव के साथ काम करके प्रियंका तो उनकी फैन हो गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, साथी हीरो राजकुमार राव की यूं की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंदा अडिगा के उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर बनी ये फिल्म पूरी हो चुकी है। फिल्म के बारे में प्रियंका बताती हैं, 'मुझे इस अनोखी कहानी को पूरी दुनिया के दर्शकों के सामने पेश करने का मौका मिल रहा है और इसके लिए मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब समझती हूं। फिल्म के निर्देशक रमीन के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत ही शानदार रहा। राजकुमार तो पहले से ही एक शानदार अभिनेता हैं ही, साथ ही आदर्श भी किसी से कम नहीं। वह एक ऐसे कलाकार हैं जो बहुत हुनरमंद हैं और इस तरह के कलाकार के साथ मैंने कभी काम नहीं किया।'
फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। वह एक ईरानी अमेरिकी फिल्म निर्देशक हैं। इस फिल्म के लिए वह पहली बार भारत आए। भारत में काम करने का अनुभव साझा करते हुए रमीन ने कहा, 'भारत में काम करने का मेरा अनुभव बहुत ही बेहतरीन रहा है। अगर थोड़े से लोगों को छोड़ दिया जाए तो मेरी टीम में काम करने वाले सभी लोग यहां के ही स्थानीय निवासी थे। वह बहुत ही हुनरमंद, पेशेवर, दयालु, कठिन परिश्रमी और रचनात्मक प्रवृत्ति के लोग थे।’
रमीन बहरानी को लगता है कि भारत में अभी ऐसा बहुत कुछ है जिस पर काम होना बाकी है। वह चाहते हैं कि यहां की मिट्टी से जुड़ी कुछ और कहानियों पर वह काम करें। अपनी टीम के बारे में वह काफी उत्साहित हैं। बहरानी के मुताबिक इस टीम ने ही फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को और बेहतर बनाने में मेरी मदद की। वह कहते हैं, ‘मैं इनसे इतना प्रभावित हूं कि चाहता हूं कि यहां मैं एक और फिल्म बनाऊं।'
फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसकी जिंदगी असाधारण रही। एक ऐसा इंसान जिसने चाय की दुकान पर काम करने के बाद शहर में अपने आप को सबसे बड़ा व्यापारी बनाया और खुद को दुनिया के सामने एक सफल व्यक्ति के रूप में पेश किया। यह फिल्म बहुत ही जल्द ओटीटी पर रिलीज होगी।
पहली ही फिल्म के लिए जायरा वसीम को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार, मजहब के लिए छोड़ दी थी एक्टिंग