सब्सक्राइब करें

पहली ही फिल्म के लिए जायरा वसीम को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार, मजहब के लिए छोड़ दी थी एक्टिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 23 Oct 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim birthday special she left bollywood on the name of Islam
जायरा वसीम - फोटो : instagram

अपनी पहली ही फिल्म 'दंगल' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वालीं पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने करियर में सिर्फ तीन ही फिल्मों में काम किया। लेकिन इतने छोटे से वक्त में भी उनके काम को लोगों ने बहुत पसंद किया। जायरा वसीम का जन्म 23 अक्तूबर साल 2000 को श्रीनगर में हुआ था। उनके अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 

Trending Videos
Zaira Wasim birthday special she left bollywood on the name of Islam
जायरा वसीम - फोटो : Twitter

दंगल के सुपरहिट होने के बाद जायरा वसीम एक बार फिर आमिर खान के साथ फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं और फिर से उन्होंने अपने किरदार के लिए वाहवाही लूटी। इसके बाद जायरा, प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim birthday special she left bollywood on the name of Islam
आमिर खान और जायरा वसीम - फोटो : फाइल

जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं क्योंकि ये उन्हें उनके ईमान से दूर कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा था कि अभिनेत्री बनने की वजह से वह इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। इस वजह से वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। 

Zaira Wasim birthday special she left bollywood on the name of Islam
जायरा वसीम - फोटो : फाइल

फ्लाइट में हुई थी छेड़छाड़
साल 2017 में जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी। यह बदसलूकी दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में हुई थी जिसका खुलासा जायरा ने एक वीडियो के जरिए किया था। जायरा का यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया था। छेड़छाड़ कर रहे सहयात्री विकास सचदेवा को उस वक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
Zaira Wasim birthday special she left bollywood on the name of Islam
महबूबा मुफ्ती के साथ जायरा वसीम - फोटो : फाइल

महबूबा मुफ्ती के साथ द्वारा रोल मॉडल बताने पर बवाल
जायरा को दसवीं बोर्ड में 92 प्रतिशत हासिल हुए थे। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर की तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जायरा से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। महबूबा मुफ्ती ने कहा था- वह कश्मीर के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। जायरा ने महबूबा मुफ्ती के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की थी। इसके बाद कई अलगाववादियों ने इस बात के लिए जायरा को ट्रोल किया था। जायरा ने इसके तुरंत बाद वह फोटो हटा कर फेसबुक पर एक माफीनामा पोस्ट किया था।

सामने आया इरफान खान का भावुक कर देने वाला वीडियो, पत्नी से बोले- 'मेरा साया साथ होगा...'

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed