बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रहे इरफान खान कुछ वक्त पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके चाहने वाले हर मौक पर उन्हें याद करते हैं। इरफान के बेटे बाबिल खान भी अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में बाबिल ने अपने पिता इरफान और मां सुतापा सिकदर का एक वीडियो साझा किया जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए।
सामने आया इरफान खान का भावुक कर देने वाला वीडियो, पत्नी से बोले- 'मेरा साया साथ होगा...'
इस वीडियो में इरफान खान और सुतापा एक-दूसरे की बाहों में बांहे डाले चल रहे हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों मिलकर 'मेरा साया साथ होगा' गाना गुनगुना रहे है। गाना गाते हुए इरफान जब पंक्तियां भूल जाते हैं तो सुतापा से पूछते हैं, 'मेरा साया कि तेरा साया?' इस पर सुतापा जवाब देती हैं, 'मेरा साया।'
ये वीडियो इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दिनों का है। उस दौरान वह लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में इरफान मुख्य भूमिका में थे। उनके अलावा फिल्म में राधिका मदान, करीना कपूर, दीपक डोबरियाल और कीकू शारदा नजर आए थे।
इस वीडियो को साझा करते हुए बाबिल ने लिखा है, 'मेरा साया कि तेरा साया?' साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो अपनी मां को छोड़ने एयरपोर्ट गए हैं। बाबिल, मां के जाने से निराश हैं। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर इरफान खान को याद कर रहे हैं।
Mera saya ki tera saya? Dropping ma off at the airport now :(
A post shared by Babil (@babil.i.k) on
गौरतलब है कि इसी साल 29 अप्रैल को इरफान खान का निधन हो गया था। वह कोलन इन्फेक्शन की समस्या के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। साल 2018 में उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। इसका इलाज उन्होंने विदेश में रहकर कराया था।
अंकिता लोखंडे के डांस वीडियो पर भड़के सुशांत के फैंस, यूजर बोला- ये करना जरूरी है अभी
