फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर लगा करोड़ों का सट्टा, नंबर एक पर है इस सुपरस्टार की फिल्म

Thu, 28 Nov 2019 07:11 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 Nov 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
Crore Betting on Films will Release in December in Mumbai
Bollywood - फोटो : Social Media

इस साल की शुरुआत हिंदी सिनेमा में सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से हुई, जिसके बाद इस लिस्ट में 'गली बॉय', 'टोटल धमाल', 'बदला', 'दे दे प्यार दे', 'भारत', 'कबीर सिंह', 'सुपर 30', 'बाटला हाउस', 'ड्रीम गर्ल', 'वॉर', 'छिछोरे', 'हाउसफुल 4' और 'बाला' जैसी फिल्में शामिल हो चुकी हैं। कमाई के लिहाज से यह साल हिंदी सिनेमा के लिए काफी अच्छा रहा। इसी को देखते हुए दिसंबर महीने में सिनेमा पर लगने वाला सट्टा मुंबई में अपने पूरे उफान पर है। इस महीने रिलीज होने वाली छह फिल्मों पर अब तक करोड़ों रुपये का सट्टा लग चुका है।

Crore Betting on Films will Release in December in Mumbai
Bollywood - फोटो : Social Media

सबसे बड़ा मुकाबला
साल के आखिरी महीने में छह बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज हो रही है। हर फिल्म पर मुंबई के सटोरियों की नजर है और इनमें सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है सलमान खान की फिल्म दबंग 3 और अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में। दोनों फिल्मों का भाव सट्टा बाजार में तकरीबन एक जैसा ही खुला है लेकिन पैसा ज्यादा दबंग 3 पर लग रहा है। सट्टा बाजार में फिलहाल सबसे कमजोर फिल्म अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत चल रही है।

Crore Betting on Films will Release in December in Mumbai
Panipat - फोटो : social mumbai

उतर रहा पानीपत का पानी

दिसंबर महीने की शुरुआत आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म पानीपत से 6 दिसंबर को होगी। पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य किरदार में हैं। जहां अर्जुन मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में हैं तो वहीं संजय दत्त, अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crore Betting on Films will Release in December in Mumbai
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media

'पति-पत्नी और वो' को उम्मीद
6 दिसंबर को ही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति-पत्नी और वो' भी रिलीज हो रही है। 1978 में रिलीज हुई संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता की हिट फिल्म फिल्म 'पति-पत्नी और वो' की रीमेक का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में हैं। सट्टा बाजार में 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों में खास दिलचस्पी नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
Crore Betting on Films will Release in December in Mumbai
Mardaani 2 - फोटो : social media

मर्दानी के मुक्के पर दांव
सट्टा बाजार की दूसरे हफ्ते की फेवरिट फिल्म 'मर्दानी 2' दिख रही है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म पर अब तक करीब सौ करोड़ का सट्टा लग चुका है। सट्टा इस बात पर है कि ये फिल्म सौ करोड़ का कारोबार करेगी या नहीं। ऐसा न होने की सूरत में सौ रुपये के सट्टे पर 90 रुपये और ऐसा हो जाने की सूरत में सौ रुपये के सट्टे पर 110 रुपये मिलेंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर की ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी' की सीक्वल है। फिल्म में रानी मुखर्जी इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका अदा कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed