{"_id":"5df2300b8ebc3e88071030e7","slug":"daggubati-venkatesh-birthday-karishma-kapoor-anari-film-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनजाने में इस एक्टर ने भर दी थी करिश्मा की 'मांग', 'अनाड़ी' बन हुए थे सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनजाने में इस एक्टर ने भर दी थी करिश्मा की 'मांग', 'अनाड़ी' बन हुए थे सुपरहिट
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर दगुबत्ती वेंकटेश दगुबत्ती वेंकटेश 13 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। वेकंटेश ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसलिए उन्हें 'विक्ट्री वेंकटेश' के नाम से भी जाना जाता है। वेंकटेश का जन्म 13 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। वेंकटेश ने बाल कलाकार के रूप में अपनी पहली फिल्म 'प्रेम नगर' में 11 साल की उम्र में काम किया था।
2 of 5
Venkatesh
अपने 30 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 79 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वेंकटेश के पिता डॉ. रामानायडू दगुबत्ती प्रसिद्ध फिल्मकार और पूर्व सांसद थे। 'सुरेश प्रोडक्शन' चलाने वाले सुरेश बाबू दगुबत्ती के बड़े भाई हैं। वेंकटेश ने अपना ग्रेजुएशन चेन्नई के लॉयोला कॉलेज से किया। इसके बाद वह एमबीए करने के लिए अमरीका चले गए।
3 of 5
Venkatesh
शायद आपको ये बात नहीं पता होगी कि वेंकटेश फिल्म प्रोडक्शन में जाना चाहते थे लेकिन बाद में वह तेलुगू फिल्म के अभिनेता बन गए। वेंकटेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1986 में आई फिल्म 'कलियुगा पांडावुलु' से की। इस फिल्म के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Venkatesh
वेंकटेश ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करिश्मा कपूर के साथ फिल्म ‘अनाड़ी’ से की। यह फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। रामा की मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में करिश्मा तीन भाइयों की लाडली बहन राज नंदिनी का किरदार निभा रही थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि रामा (नौकर) अनजाने में करिश्मा की मांग भर देता है। करिश्मा यानी की राज नंदिनी मन ही मन रामा से प्यार कर बैठती हैं लेकिन उनके भाईयों को ये रिश्ता मंजूर नहीं होता। अनाड़ी के बाद वेंकटेश ने 1995 में आई फिल्म ‘तकदीरवाला’ में काम किया। फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के कारण उन्हें 5 बार फिल्म फेयर और 7 बार नंदी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
वेंकटेश
1985 में उन्होंने नीरजा से शादी की। दोनों के तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटे का नाम अर्जुन रामनाथ दग्गुबती है। बेटियां आश्रिता, हयावाहिनी और भावना हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं। आश्रिता ने इसी साल अपने बॉयफ्रेंड विनायक रेड्डी के साथ जयपुर में शादी की। इस शादी में सलमान खान भी पहुंचे थे। वेंकटेश और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।