अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। अभिनेता प्रोफेशनल लाइफ में अपनी हिट फिल्मों की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर तमन्ना संग अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे आज 'दहाड़' एक्टर विजय वर्मा ने अपनी एक और खुशी अपने चाहने वालों के साथ साझा किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर और वीडियो क्लिप शेयर करते हुए बताया कि उन्हें प्रतिष्ठित 'एशियन एकेडमी अवार्ड' मिला है।
Vijay varma: 'दहाड़' के लिए विजय वर्मा को मिला एशियन एकेडमी अवार्ड, तमन्ना ने बधाई देते हुए कहा- गौर्वान्वित पल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि विजय वर्मा को ये पुरस्कार 'दहाड़' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है। अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'वैसे तो सभी पुरस्कार खास होते हैं, लेकिन 'एशियन एकेडमी अवार्ड' का मिलना ज्यादा महत्वपूर्ण है। पूरे एशिया के दस सबसे टैलेंटेड लोगों के साथ नामित होना और फिर 'दहाड़' के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिलना बेहद गर्व की बात है। मेरे प्यारे देशवासियों ये हम सबके लिए है।'
Khushi Kapoor: खुशी कपूर का जलवा बरकरार, मुंबई में आयोजित इवेंट में स्टाइल से लगाए चार चांद
जैसे ही अभिनेता विजय वर्मा ने ये पोस्ट साझा किया उनकी लेडी-लव तमन्ना भाटिया ने उस पोस्ट को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्टोरी बना कर शेयर करते हुए लिखा, 'हर भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाला पल।' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया। इस पोस्ट पर अभिनेता को ढेर सारे लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Alia Bhatt: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में PAK कलाकारों संग पोज देने पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग बोले- शर्म आनी चाहिए
'दहाड़' स्टार विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को चाहने वाले दोनों के प्यार भरे अंदाज को बेहद सराह रहे हैं। विजय वर्मा दहाड़ और डार्लिंग जैसी फिल्मों के जरिये अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं, वहीं तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं।
Allu Arjun: 'एनिमल' का फैन हुआ 'पुष्पा', लंबा नोट लिखकर की संदीप रेड्डी वांगा समेत रणबीर कपूर की तारीफ
बात करें विजय के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता को आखिरी बार सुजॉय घोष की नेटफ्लिक्स इंडिया फिल्म 'जाने जां' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा गया था, जिसमें जयदीप अहलावत और करीना कपूर भी थे। अब वे अगली बार 'सूर्या 43' में दिखाई देंगे, जहां वे नजरिया फहद और दुलकर सलमान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे।