फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म मजदूरों के राहत कोष में नहीं पहुंचा पैसा, सिर्फ बातें बना रहे तस्वीरें खिंचाने वाले निर्माता

Wed, 25 Mar 2020 01:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 25 Mar 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Daily basis workers of film industry did not get the money
Celebrities with PM - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कभी दिल्ली तो कभी मुंबई में सेल्फी खिंचाने वाले तमाम निर्माताओं ने फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड के बनाए उस राहत कोष में अभी तक एक भी पैसा नहीं डाला है, जिसके जरिए फिल्म उद्योग ठप होने से प्रभावित दैनिक वेतनभोगियों की मदद होनी है। फिल्म मजदूरों के अपने संगठन ने इन दैनिक वेतनभोगियों के लिए फिल्मिस्तान स्टूडियो पर राशन बांटने की व्यवस्था की थी लेकिन लॉकडाउन के चलते अब लोग यहां मदद लेने नहीं पहुंच पा रहे हैं।

Daily basis workers of film industry did not get the money
सोशल मीडिया: कोरोना और जीवन का हाइवे - फोटो : social media

सरकार को जब भी अपनी कोई बात जनता तक पहुंचानी होती है तो वह कई बार फिल्मी सितारों की मदद लेती हैं। उनके ट्वीट रीट्वीट करती हैं। अकेली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से मुंबई और आसपास के इलाकों में 45 लाख लोग सीधे जुड़े हुए हैं। फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद है। ऐसे में कोरोना महामारी के चलते सिने मजदूरों के संगठन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने दैनिक वेतनभोगियों की मदद शुरू की है। संगठन की तरफ से पिछले रविवार से ही राशन बांटा जा रहा है।

Daily basis workers of film industry did not get the money
द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया - फोटो : file photo

फिल्म निर्माताओं के सबसे अमीर संगठन द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अभी तक कोई भी राहत मजदूरों तक नहीं पहुंचाई है। कहा जा रहा है कि राज्य में धारा 144 लागू हो जाने की वजह से पैसे के लेन देन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जबकि हकीकत यह है कि बैंक की सुविधा और पैसे का लेन देन राज्य में सुचारू रूप से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daily basis workers of film industry did not get the money
karan johar - फोटो : Social Media

फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड के अध्यक्ष हैं रॉय कपूर फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के मालिक सिद्धार्थ रॉय कपूर। गिल्ड के सदस्यों में करण जौहर, भूषण कुमार, बोनी कपूर, एकता कपूर, आमिर खान, आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट, दिनेश विजन, सलमान खान और राजन शाही जैसे भारी भरकम नाम शामिल हैं। लेकिन गिल्ड उप महासचिव मनीष गोस्वामी की मानें तो संगठन के बनाए राहत कोष में निर्माताओं की तरफ से अब तक एक भी पैसा नहीं पहुंचा है। मनीष गोस्वामी कहते हैं, 'इंडस्ट्री से कई लोगों के बयान तो आए हैं, लेकिन अभी किसी ने कोई पैसा नहीं दिया है। कोरोना की वजह से सभी प्रोडक्शन हाउस बंद हैं। इसीलिए सभी निर्माताओं का कहना है कि वे पैसा ट्रांसफर करने में असमर्थ हैं।'  

10 साल बाद शिल्पा शेट्टी का खुलासा, बोलीं- 'शमिता के डेब्यू पर लगा अब नहीं देगा कोई काम'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed