फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RHTDM: 'रहना है तेरे दिल में' का हिस्सा रह चुकी हैं डेजी शाह, यकीन न आए तो देखें ये तस्वीरें

Wed, 04 Sep 2024 06:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Sep 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Daisy Shah has been a part of Rehna Hai Tere Dil Mein See Actress Photos as a background dancer
डेजी शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy

आर माधवन और दीया मिर्जा की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' 23 साल बाद सिनेमाघरों एक बार फिर से धमाल मचा रही है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग थिएटर में पहुंच रहे हैं। यह बात तो सबको पता है कि फिल्म में माधवन और दीया के अलावा सैफ अली खान भी थे, हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शानदार फिल्म का हिस्सा एक और मशहूर अदाकारा थीं। 

Daisy Shah has been a part of Rehna Hai Tere Dil Mein See Actress Photos as a background dancer
रहना है तेरे दिल में - फोटो : यूट्यूब

हम बात कर रहे हैं डेजी शाह की, जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म जय हो से बतौर मुख्य अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। फिल्म रहना है तेरे दिल में भी वह माधवन के पीछे डांस करती नजर आई थीं। 'बोलो बोलो क्या बात हुई'  गाने को अगर ध्यान से देखा जाए तो इसमें डेजी अन्य डांसरों के साथ समूह में डांस कर रही हैं।

Daisy Shah has been a part of Rehna Hai Tere Dil Mein See Actress Photos as a background dancer
रहना है तेरे दिल में - फोटो : यूट्यूब

डेजी का बैकग्राउंड डांसर से मुख्य अभिनेत्री बनने तक का सफर लोगों को प्रेरित करने वाला है। वह अब तक कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। हेड स्टोरी 3 और रेस 3 का भी वह हिस्सा रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Daisy Shah has been a part of Rehna Hai Tere Dil Mein See Actress Photos as a background dancer
डेजी शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy

फिल्मों के अलावा वह छोटे पर्दे के चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म ' रहना है तेरे दिल में' में की बात करें तो आर माधवन, दीया मिर्जा, सैफ अली खान के अलावा इसमें अनुपम खेर, तनाज ईरानी और कुछ अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 

विज्ञापन
Daisy Shah has been a part of Rehna Hai Tere Dil Mein See Actress Photos as a background dancer
रहना है तेरे दिल में - फोटो : यूट्यूब

यह फिल्म 19 अक्टूबर, 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन टेलीविजन पर प्रसारित होने पर दर्शकों से इसे खूब प्यार मिला। फिल्म की प्रसिद्धि को देखते हुए, इसे 30 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया।
Best Songs 2024: इस साल इन गानों ने मचाया धमाल, कोई पांच तो कोई सात हफ्तों तक रहा नंबर वन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed