फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daler Mehndi: 11 साल की उम्र में छोड़ा था घर, अमिताभ बच्चन की एक कॉल ने बनाया दलेर मेहंदी

Thu, 14 Jul 2022 11:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 14 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Daler Mehndi: Know About bolo tara ra ra singer personal Professional life and controversies throughout his career
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को आज पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साल 2003 में उनके खिलाफ दर्ज हुए मानव तस्करी केस में उन्हें जेल भेज दिया गया है। विवादों से नाता रखने वाले गायक दलेर मेहंदी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी। इतना ही नहीं वह अपने घर से भाग तक गए थे। एक सिंगर होने के साथ-साथ दलेर मेहंदी लेखक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। दलेर मेहंदी की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। चलिए जानते हैं दलेर मेहंदी के जीवन के बारे में....

Daler Mehndi: Know About bolo tara ra ra singer personal Professional life and controversies throughout his career
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

बिहार से रखते हैं ताल्लुक
मशहूर गायक दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। उनको गायकी का हुनर उनके खानदान से मिला था क्योंकि उनके परिवार की पिछली सात पीढ़ियों ने गायकी को ही अपना प्रोफेशन बनाया था। दलेर के माता-पिता ने बचपन में ही उन्हें 'राग' और 'सबद' की शिक्षा दे दी थी। दलेर को बचपन से ही सिंगिंग का शौक था और उन्होंने अपने परिवार के ट्रेंड को आगे बढ़ाने और अपना नाम बनाने के लिए उन्होंने अपना घर तक छोड़ दिया था।

Daler Mehndi: Know About bolo tara ra ra singer personal Professional life and controversies throughout his career
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

नाम के पीछे का दिलचस्प किस्सा
दलेर मेहंदी की दिलचस्प जिंदगी की तरह ही उनके नाम के पीछे भी एक बहुत ही रोचक किस्सा जुड़ा हुआ है। दलेर के जन्म के समय उनके माता-पिता डाकू दलेर सिंह से बहुत प्रभावित थे और उसी के नाम पर दलेर का नाम रखा गया था। लेकिन जब दलेर मेहंदी बड़े हुए तो उन्होंने मशहूर गायक परवेज मेहंदी के नाम पर अपने नाम के आगे सिंह की जगह 'मेहंदी' जोड़ लिया था। इस तरह 'दलेर सिंह' का नाम 'दलेर मेहंदी' हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daler Mehndi: Know About bolo tara ra ra singer personal Professional life and controversies throughout his career
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

छोटी सी उम्र में छोड़ा अपना घर
1995 में अपने पहले ही एल्बम 'बोलो ता रा रा रा' से सबके दिलों पर छाने वाले दलेर मेहंदी ने यहां तक का सफर तय करने के लिए छोटी सी उम्र में अपना घर तक छोड़ दिया था। केवल 11 साल की उम्र में उन्होंने गोरखपुर के उस्ताद राहत अली खान से संगीत सीखने के लिए अपने घर और माता-पिता से दूर जाने का कठोर फैसला किया था। इसके दो साल बाद ही 13 साल की उम्र में उन्होंने 20 हजार लोगों के सामने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। यहीं से उनके सफर को उड़ान मिलनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
Daler Mehndi: Know About bolo tara ra ra singer personal Professional life and controversies throughout his career
Daler Mehndi

अमिताभ के बदौलत बदली दलेर की जिंदगी
13 साल की उम्र से अपनी गायकी से पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले दलेर मेहंदी की दिली इच्छा थी कि वह बॉलीवुड में काम करें। लेकिन वह बॉलीवुड का रुख तब करना चाहते थे, जब सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन उन्हें बुलाएंगे। उनको पूरा विश्वास था कि अमिताभ उन्हें जरूर बुलाएंगे। इस इच्छा को उन्होंने अपने दोस्तों से बताई थी, इसके केवल दो महीने बाद ही अमिताभ बच्चन ने उन्हें फोन किया। इसके बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के लिए गाने का मौका मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed