{"_id":"5995962d4f1c1bc5558b4714","slug":"daler-mehndi-turns-49-today-know-the-unknown-facts-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl : तो इस वजह से दलेर मेहंदी ने 11 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl : तो इस वजह से दलेर मेहंदी ने 11 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
दलेर मेंहदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले दलेर मेंहदी जब भी कुछ करते हैं तो वो हटकर ही होता है। फिर चाहे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2' में उनका गाया हुआ गाना 'साहोर' ही क्यों न हो। दलेर मेंहदी का नाम उन पंजाबी गायकों में शुमार है जिनका चार्म लोगों के दिलों में आज भी उतना ही बना हुआ है।
दलेर मेंहदी
दलेर एक मशहूर भांगड़ा और पॉप सिंगर है। जिनका जन्म 18 अगस्त को पटना में हुआ था। बचपन से ही दलेर की रगों में गायकी दौड़ती है जिसकी वजह उनके माता-पिता का संगीत में दिलचस्पी रहना है। इसके अलावा वो मशहूर सिंगर और हिंदी गायक मीका के बड़े भाई हैं।
पढे़ं- अपनी 'मासी' के घर पहुंचे नन्हें तैमूर, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो
पढे़ं- अपनी 'मासी' के घर पहुंचे नन्हें तैमूर, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो
दलेर मेंहदी
दलेर मेंहदी ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। महज 11 साल की उम्र में दलेर ने अपना घर छोड़ दिया था जिसकी मुख्य वजह गोरखपुर के रहने वाले उस्ताद अली खान साहिब से शिक्षा लेना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दलेर मेंहदी
दलेर मेंहदी ने कई सारे गाने फेमस हुए थे लेकिन जिस एल्बम ने उनको रातों रात स्टार बना दिया था वो उनकी पहली एल्बम 'बोलो ता रा रा रा' थी। इस एल्बम के 'बोलो ता रा रा रा' गाने को दिलेर ने इतनी दिलकश अंदाज में गाया था। जिसकी वजह से उन्हें न केवल म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान मिली बल्कि वे म्यूजिक स्टार भी बन गए थे और उनकी इस एल्बम की 2 करोड़ कॉपियां बिकी थीं।
विज्ञापन
दलेर मेंहदी
समय के साथ दलेर ने बॉलीवुड में गाना काफी कम कर दिया है। जिसकी एक वजह उनके भाई मीका का हिंदी सिनेमा जगत में दबदबा होना भी है। इसके बाद दलेर ने काफी म्यूजिक एल्बम लॉन्च किए लेकिन वो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और उनका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ गया। आजकल दलेर की आवाज आध्यात्मिक एल्बम में ज्यादा सुनाई देती है।