फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने तलाकशुदा लोगों के नाम लिखा नोट, बोलीं- जिंदगी को एक मौका और दो

Wed, 22 Mar 2023 04:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Mar 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Dalljiet Kaur Pens a Motivational Note For Divorced And Widowed People said Keep Looking For Your Soulmate
दलजीत कौर-निखिल - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में बिजनेसमैन  निखिल पटेल के साथ शादी की है। बता दें कि यह दोनों की दूसरी शादी है। इससे पहले वर्ष 2009 में दलजीत ने शालीन भनोट से शादी की थी, लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने अब निखिल पटेल के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। शादी के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए वह तलाकशुदा और अपने साथी को खो चुके लोगों को एक संदेश देती नजर आई हैं। 

Dalljiet Kaur Pens a Motivational Note For Divorced And Widowed People said Keep Looking For Your Soulmate
दलजीत कौर - फोटो : social media

दलजीत कौर और निखिल ने 18 मार्च को शादी रचाई है। आज दलजीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। रेड और व्हाइट लहंगे में दलजीत बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंट से आवाज आ रही है, 'कहते हैं उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अपनी जिंदगी में आपको अगर किसी मंजिल से मोहब्बत है तो उससे जुड़े रहो। वह मंजिल कोई काम हो सकता है, इंसान हो सकता है या कोई ख्वाहिश हो सकती है। तो उससे जुड़े रहिए उतार-चढ़ाव आएंगे, अच्छा बुरा वक्त भी आएगा। लेकिन एक न एक दिन उम्मीद पूरी होगी।'
Tv Actress: कम उम्र में गंभीर बीमारी की शिकार हुईं ये टीवी एक्ट्रेस, लिस्ट देख होगी हैरानी

Dalljiet Kaur Pens a Motivational Note For Divorced And Widowed People said Keep Looking For Your Soulmate
दलजीत कौर - फोटो : social media

इस वेडिंग वीडियो को शेयर करते हुए दलजीत ने एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा है, 'उम्मीद मतलब आशा... अगर सपने देखने की हिम्मत है तो उसे पूरा करने की भी होगी। जब जिंदगी आपको नीचे घसीटे और समाज आपको मनाने की कोशिश करे और आपके पास लाखों नकारात्मक कारण हों, जो आपसे कहें कि ये नहीं करना है। बस यही कारण है कि आपको करना चाहिए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dalljiet Kaur Pens a Motivational Note For Divorced And Widowed People said Keep Looking For Your Soulmate
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, 'किसी और को अपनी जिंदगी के बारे में सफाई मत दो। आपके पास जीने के लिए सिर्फ एक जिंदगी है, इसलिए जो भी आपके पास है, उसे जी लें। अपने बच्चों, फैमिली और दोस्तों को बताइए कि स्टीरियोटाइप्स से खुशियां परिभाषित नहीं की जाती हैं। यह तो अनुभवों से परिभाषित होती हैं।'
Bollywood: एकदम अलग हैं बॉलीवुड के इन सेलेब्स के आशियानों के नाम, क्या आपको पता हैं इसकी वजह?

विज्ञापन
Dalljiet Kaur Pens a Motivational Note For Divorced And Widowed People said Keep Looking For Your Soulmate
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने नोट में दलजीत ने तलाकशुदा और अपने साथी को खो चुके लोगों को संबोधित करते हुए लिखा है, 'मैं सभी तलाकशुदा और विधवा लोगों को यह कहना चाहती हूं कि वे उम्मीद न छोड़ें और अपने सोलमेट की तलाश करते रहें, क्योंकि हो सकता है कि अभी तक आप उनसे न मिले हों। सबसे खराब स्थिति फिर से गलत हो सकती है, लेकिन कोई बात नहीं। डरने की बजाय अपनी जिंदगी में आगे बढ़ो। जिंदगी को एक मौका दो। जीवन में उम्मीद और खुशियों को आने दो।'
Bollywood: इन स्टार्स से तंग आकर पुलिस के पास जा पहुंचे उनके पड़ोसी, रणबीर से करीना तक कई बड़े नाम हैं शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed