एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह डांस शो डांस दीवाने जूनियर में बतौर जज नजर आ रही हैं। उनके साथ इस शो में नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी भी जज की भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने इस रियलिटी शो में ऐसा जमकर डांस किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, डांस दीवाने जूनियर शो के दौरान अपने डांस से नीतू ने एक्ट्रेस नोरा फतेही को कड़ी टक्कर दे डाली।
2 of 4
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतू ने शो का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में नीतू रेड आउटफिट में नोरा के साथ 'डांस मेरी रानी' गाने पर हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इतने मुश्किल डांस स्टेप को नीतू कितनी आसानी से कर रही है। उनके इस डांस को देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।
3 of 4
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के साथ सेलेब्रिटीज भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। नीतू का डांस देखकर आलिया भट्ट ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। आलिया ने हार्ट इमोज शेयर करते हुए लिखा, 'सच अ स्टार।' वहीं अनिल कपूर ने नीतू के डांस की तारीफ की है। उन्होंने इस वीडियो पर फायर का इमोजी बनाया है। इसके अलावा वीडियो में उनके साथ डांस कर रही नोरा फतेही ने भी नीतू के डांस की जमकर सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नोरा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप अमेजिंग हो।' सेलेब्स के अलावा फैंस भी नीतू के डांस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपने मार डाला। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 73 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नीतू कपूर जल्द ही 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग कंप्लीट की है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।