सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: निर्मल वर्मा और मन्नू भंडारी की कहानियों पर आधारित हैं ये हिंदी फिल्में, जीत चुकी हैं कई पुरस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 12:19 AM IST
सार

फिल्म जगत और साहित्य का रिश्ता काफी पुराना है। विभिन्न साहित्यों से प्रभावित कई फिल्मकारों ने इसे फिल्मों के जरिए लोगों तक पहुंचाया है। फिल्म जगत में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें उपन्यास और कहानियों प्रेरित होकर बनाया गया है।

विज्ञापन
Nirmal Verma and Mannu Bhandari Birthday Special: Hindi Movies Based on Nirmal Verma and Mannu Bhandari Hindi Literature
निर्मल वर्मा और मन्नू भंडारी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जगत और साहित्य का रिश्ता काफी पुराना है। विभिन्न साहित्यों से प्रभावित कई फिल्मकारों ने इसे फिल्मों के जरिए लोगों तक पहुंचाया है। फिल्म जगत में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें उपन्यास और कहानियों प्रेरित होकर बनाया गया है। देश के कई जाने-माने साहित्यकारों के साहित्य पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। ऐसे ही साहित्यकारों में से एक हैं निर्मल वर्मा और मन्नू भंडारी। खास बात यह है कि इन दोनों ही साहित्यकारों का जन्मदिन एक ही दिन आता है। मन्नू भंडारी और निर्मल वर्मा के साहित्य पर भी हिंदी सिनेमा में फिल्में बन चुकी हैं। इन महान साहित्यकारों के जन्म दिवस के मौके पर जानते हैं इनके साहित्य पर बनी फिल्मों के बारे में-

Trending Videos
Nirmal Verma and Mannu Bhandari Birthday Special: Hindi Movies Based on Nirmal Verma and Mannu Bhandari Hindi Literature
फिल्म माया दर्पण - फोटो : सोशल मीडिया

तीन अप्रैल 1929 को जन्मे निर्मल वर्मा ने यूं तो कई साहित्यों की रचना की है, लेकिन उनकी लिखी कहानी माया दर्पण पर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है। 'माया दर्पण' के नाम से ही साल 1972 में आई फिल्म को कुमार साहनी द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में इकबाल नाथ कौल, अनिल पांडेय, कान्ता व्यास, अदिति जैसे कलाकार नजर आए थे। इतना ही नहीं इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ छायांकन की श्रेणी में पुरस्कार भी जीता। साथ ही इस फिल्म को 1973 के फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirmal Verma and Mannu Bhandari Birthday Special: Hindi Movies Based on Nirmal Verma and Mannu Bhandari Hindi Literature
फिल्म 'रजनीगंधा' - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी की बात करें तो उनके दो साहित्य पर बॉलीवुड में फिल्में बन चुकी हैं। 3 अप्रैल 1939 को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा गांव में जन्मी मन्नू भंडारी ने अपने जीवन काल में कई बेहतरीन कहानियां और उपन्यास लिखें। उनकी कहानी 'यही सच है' पर 1974 में फिल्म 'रजनीगंधा' बनाई गई। बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमोल पालेकर, विद्या सिन्हा, दिनेश ठाकुर, रंजीता ठाकुर जैसे कलाकार नजर आए थे।

Nirmal Verma and Mannu Bhandari Birthday Special: Hindi Movies Based on Nirmal Verma and Mannu Bhandari Hindi Literature
फिल्म 'जीना यहां' - फोटो : सोशल मीडिया

मन्नू भंडारी की एक और मशहूर कहानी 'एखाने आकाश नाई' पर भी बॉलीवुड में फिल्म बन चुकी है। मन्नू भंडारी की इस कहानी पर साल 1979 में बासु चटर्जी के निर्देशन में फिल्म 'जीना यहां' बनाई गई थी। इस फिल्म में अभिनेत्रा शबाना आज़मी, शेखर कपूर, दीना पाठक, सुंदर, अरविंद देशपांडे जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को भी फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कृत किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed