सब्सक्राइब करें

Operation Romeo: वीटी स्टेशन के पास कार में ‘फर्स्ट नाइट’ मनाते दिखा युगल, पड़ गई इस दरोगा की नजर और फिर...

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Apr 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Pandey upcoming thriller Operation Romeo directed by shashant shah Sidhant Vedika Pinto Sharad Kelkar
ऑपरेशन रोमियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई की ठंडी ठंडी हवा वाली रात। कार में बजता राजेश खन्ना की फिल्म ‘आराधना’ का गाना ‘रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना, भूल कोई हमसे ना हो जाए...’। स्टीयरिंग हैंडसम नौजवान के हाथ में और आगे की सीट पर सकुचाती, शर्माती सी, हीरोइन सी दिखती युवती। हाथों में फूल हैं। दिल में अरमान हैं और एक बेताबी भी, ‘फर्स्ट नाइट’ मनाने की। दोनों सुनसान पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद एक दूसरे के आगोश में होना ही चाहते हैं कि खिड़की पर ठकठक होती है। गबरू सा दिखने वाला ये शख्स खुद को पुलिस वाला बताता है। लड़की को पीछे की सीट पर अपने साथ बिठाता है। उसका साथी आगे युवक के साथ बैठता है। और फिर जो होता है, वह सच में रोंगटे खड़े कर देने वाला है। 

Trending Videos
Neeraj Pandey upcoming thriller Operation Romeo directed by shashant shah Sidhant Vedika Pinto Sharad Kelkar
ऑपरेशन रोमियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक हादसे से युवक की जिंदगी बदल जाती है। उसे अब अपनी जिंदगी तबाह करने वाली की तलाश है। वह खुद को पुलिस वाला बताने वाले के घर पहुंचता है। उसकी खूबसूरत सी बीवी है। ये कहानी है सुपरहिट मलयालम फिल्म 'इश्क: नॉट ए लव स्टोरी' की। और, इसे हिंदी में बनाने का बीड़ा उठाया निर्माता नीरज पांडे ने। हिंदी में ये कहानी इसी महीने फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ के नाम से रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Pandey upcoming thriller Operation Romeo directed by shashant shah Sidhant Vedika Pinto Sharad Kelkar
ऑपरेशन रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया

‘ऑपरेशन रोमियो’ के नाम पर अलग अलग राज्यों में पुलिस के हाथों प्रेमी युगलों के प्रताड़ित होने की खबरें अक्सर आती हैं। और ऐसी ही सच्ची कहानियों पर बनी इस फिल्म में नीरज पांडे छोटे परदे के अभिनेता सिद्धांत और म्यूजिक वीडियो में नजर आती रहीं वेदिका पिंटो की नई जोड़ी को बड़े परदे पर पेश करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक हैं शशांत शाह। इस फिल्म से पहले सिद्धांत को वेब सीरीज ‘इनसाइड एज 3’ में कश्मीर के स्पिनर इमाद के रूप में काफी तारीफें मिल चुकी हैं। वेदिका पिंटो की ये डेब्यू फिल्म होगी।

Neeraj Pandey upcoming thriller Operation Romeo directed by shashant shah Sidhant Vedika Pinto Sharad Kelkar
ऑपरेशन रोमियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'ए वेडनेसडे', 'बेबी', 'रुस्तम', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी सफल फिल्म दें चुके नीरज पांडे को उनकी वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' से काफी शोहरत मिली है। हिट तमिल फिल्म ‘विक्रमवेधा’ का हिंदी रीमेक वह इन दिनों ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ बना रहे हैं। बतौर निर्देशक उनकी एक फिल्म अजय देवगन के साथ चाणक्य के जीवन पर भी प्रस्तावित है। फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत दो युवाओं की एक मासूम, खिलखिलाती लव स्टोरी की झलक के साथ होती है, जो अचानक मोरल पुलिसिंग की डरावनी दुनिया में शिफ्ट होने के कारण दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।

विज्ञापन
Neeraj Pandey upcoming thriller Operation Romeo directed by shashant shah Sidhant Vedika Pinto Sharad Kelkar
ऑपरेशन रोमियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धांत गुप्ता टेलीविजन सीरियल 'जश्न-ए-इश्क' से अपनी पहचान बना चुके हैं। वह कहते हैं, "जब से मैंने कहानी सुनी है, तब से मुझे इस कैरेक्टर के प्रति एक लगाव महसूस हुआ जिससे मुझे उसकी मन की स्थिति को खोजने और उसे जीने की इस हद तक हिम्मत दी कि जब मैं काम कर रहा था तो मुझे प्यार पवित्र लगने लगा और उसका दुख बेहद दर्दनाक।" वहीं वेदिका पिंटो कहती हैं, "फिल्म में मेरा किरदार बहुत ही पारंपरिक शर्मीली है और कम बोलने वाली लड़की का है। मेरे किरदार और मुझमें कोई भी समानता नहीं है और फिल्म अपने आप में बहुत जज्बाती और विशिष्ट है।" फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' 22 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed