{"_id":"62486e8ba9173b099170ff4a","slug":"bollywood-john-abraham-said-in-an-interview-that-he-owe-alot-to-shah-rukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"John - Shah Rukh Khan: जॉन अब्राहम ने की शाहरुख खान की तारीफ, बोले- उन्हीं की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
John - Shah Rukh Khan: जॉन अब्राहम ने की शाहरुख खान की तारीफ, बोले- उन्हीं की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, जॉन ने अपनी फिल्म 'अटैक' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में किंग खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं आज जो भी हूं, उन्हीं की बदौलत हूं।
Trending Videos
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान जॉन ने शाहरुख खान के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि आज मैं जिस भी मुकाम पर खड़ा हूं, वह शाहरुख खान की वजह से ही है। जॉन ने बताया कि जब उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की थी, तो एक प्रतियोगिता के जज शाहरुख खान ही थे। जॉन ने कहा कि उनके लिख शायद वो एक प्रतियोगिता ही होगी, लेकिन उसी की वजह से मैं उनका एहसानमंद हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की तारिफ करते हुए जॉन ने कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं उनका कितना सम्मान करता हूं। बस इतना कह सकता हूं कि वह बहुत ही कमाल के इंसान हैं। वहीं, पठान में शाहरुख के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछे जाने पर जॉन ने ज्यादा कुछ बताने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी।
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के बारे में हम ज्यादा बात नहीं कर सकते, क्योंकि फिल्म अभी बन रही है। अप्रैल में हम फिल्म की शूटिंग करेंगे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि मेरे लिए उनके साथ काम करना गर्व की बात है। वहीं, 1 अप्रैल को जॉन की 'अटैक' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में हैं।
आपको बता दें कि 'पठान' से शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं, उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में दीपिका और शाहरुख स्पेन में फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल खत्म करके वापस लौटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।