हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। आज वो घर-घर में मशहूर हैं। बिग बॉस में कदम रखने के बाद उनकी लोकप्रियता दुगुनी हो गयी है। जब सपना चौधरी बिग बॉस के स्टेज पर आयीं थीं तो खुद सलमान खान ने भी कहा था कि वो उनके डांस के दीवाने हैं। सपना अब सिर्फ मंच पर ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपने डांस के जलवे बिखेरती हैं। सपना ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद खुद का वजन घटाया और साथ ही अपने फैशन में भी काफी बदलाव किया।
कातिलाना: ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में सपना चौधरी ने ढाया कहर, यूं जीत लिया फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न लुक में मचाया धमाल
बात चाहे ट्रेडिशनल लुक की हो या फिर वेस्टर्न लुक की दोनों को ही देसी क्वीन सपना चौधरी बड़े अच्छे से कैरी करती हैं। एक तस्वीर में सपना चौधरी ने कलरफुल पिंक रंग की वेस्टर्न पोशाक पहनी है। इन तस्वीर को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, 'चीता बहुत मजबूत होता है, लेकिन भेड़िया कभी सर्कस में परफॉर्म नहीं करता।' प्रशंसक उनकी इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहें हैं। सपना ने अपने इस लुक के साथ हल्का मेकअप रखा है और कानों में इयररिंग पहने हैं।
उनके ब्लैक एंड वाइट लुक ने जीता सबका दिल
कलरफुल पोशाक में तो सपना बहुत खूबसूरत लग ही रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने ब्लैक और वाइट कपड़ो के कॉम्बिनेशन से भी सबका दिल जीत लिया। एक तस्वीर में सपना ने वाइट और ब्लैक रंग का क्रॉप टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग की पैंट पहनी है। इस लुक में सपना साधारण और खूबसूरत लग रहीं हैं। तो वही दूसरी तस्वीर में उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट के साथ ज़ेबरा प्रिंट स्कर्ट पहनी है और अपने बालों को कर्ल किया है।
देसी लुक में नजर आईं सपना
सपना चौधरी को देसी क्वीन कहा जाता है ऐसे में फैशन हो या डांस वो अपने प्रशंसकों को अपना देसी अंदाज दिखाना कैसे भूल सकती हैं। वेस्टर्न लुक के साथ-साथ सपना ने साड़ी में भी एक तस्वीर साझा की। उनकी साडी काले और सफेद रंग की है, जिसमें जेब्रा प्रिंट हैं। इस साडी के साथ सपना ने हाथों में चूड़ियां और कानों में झुमके पहने हैं जो उनके लुक को पूरा कर रहें हैं। प्रशंसक उनकी तस्वीरों को देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।
सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में उन्होंने सूट में डांस करते हुए अपना एक वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में सपना ने पीले रंग का सूट पहना है सिर पर चुनरी ओढ़ी हुई है। सपना इस वीडियो में सासो थारो छोरो पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनके पीले सूट के साथ जयपुरी जूतियां उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसक प्यार भरें इमोजी भेज रहे हैं।
View this post on Instagram

कमेंट
कमेंट X