हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। अपने शानदार मूव्स से वह फैंस का दिल जीतने में माहिर हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और यहां भी अक्सर डांस वीडियोज साझा करती हैं। इसके अलावा सपना मजेदार रील्स भी बनाती हैं और अपने फनी अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सपना चौधरी ने हाल ही में साझा किया है। उनका यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Sapna Choudhary: हरियाणवी छोड़ बुंदेली भाषा बोलने लगीं सपना, फोन लगाकर बोलीं- मेरी शादी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील साझा की है। इसमें वह एकदम देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, उनकी भाषा भी बिल्कुल देसी है। वह फोन पर बात करती नजर आ रही हैं। वह एक्ट करते हुए कहती नजर आ रही हैं, 'हैलो पूजा, हमैं भूल जाओ हमारौ ब्याह होवे बारो है (हैलो पूजा, मुझे भूल जाओ मेरी शादी होने वाली है।)। सपना चौधरी के ऐसा कहने के बाद उधर से एक महिला की आवाज आती है, जो कहती है, 'कौन पूजा मैं तो काजल बोल रही हूं।' इस पर सपना चौधरी कहती नजर आई हैं, 'हां तो तुम भी भूल जाओ और पूजा कू भी बता दियों (हां तो तुम भी भूल जाओ और पूजा को भी बता देना)।
वीडियो में सपना चौधरी का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही उनका लुक भी बेहद शानदार लग रहा है। उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है, जिस पर ब्लू कलर के फ्लॉवर की डिजाइन बनी हुई है। ड्रेस के साथ-साथ सपना चौधरी का हेयरस्टाइल भी गजब का है।
सपना चौधरी के इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स कमेंट बॉक्स में लाफिंग इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी तो लड़कियां होती हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'जय हिंद, जय हरियाणा !' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'वाह बुंदेली भाषा।'