फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Seema Sajdeh: 'मुझे लड़कियां पसंद हैं' सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने सबके सामने कही यह बात

Sat, 03 Sep 2022 12:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 03 Sep 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
Sohail khan ex wife seema sajdeh said to matchmaking sima taparia that she likes women horrified
सोहेल खान, सीमा - फोटो : social media

नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का पहला सीजन दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इस शो का दूसरा सीजन भी आ गया है, जिसमें सीमा सजदेह, महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी नजर आ रही हैं। दूसरा सीजन काफी मजेदार है और इस सीजन में पहले के मुकाबले बोल्डनेस के लेवल को भी बढ़ाया गया है। नए सीजन में यह अभिनेत्रियां कई बड़े खुलासे करने वाली हैं। इसी बीच, शो में इंडियन मैचमेकिंग सीमा तपारिया ने भी एंट्री की, जिनके सामने सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।    

Sohail khan ex wife seema sajdeh said to matchmaking sima taparia that she likes women horrified
सोहेल खान, सीमा सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो के एक एपिसोड में सीमा तपारिया ने गेस्ट अपीरियंस दिया है। इसी दौरान सीमा तपारिया सीमा सजदेह से उनकी पर्सनल लाइफ पर बातचीत करती हैं और उनके लिए एक परफेक्ट मैच तलाश करने की बात कहती हैं। सीमा तपारिया पहले तो सीमा सजदेह से पूछती हैं कि उन्होंने 22 साल बाद सोहेल से तलाक क्यों लिया? इसके जवाब में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा कहती हैं कि उन दोनों के ख्याल मिलते नहीं हैं। इस पर सीमा तपारिया फिर से पूछती हैं कि ये बात पता चलने में 22 साल क्यों लग गए?

Sohail khan ex wife seema sajdeh said to matchmaking sima taparia that she likes women horrified
सीमा सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया

इस सवाल का जवाब देते हुए सीमा सजदेह कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी हैरान रह जाते हैं। वह मजाक करते हुए कहती हैं कि मुझे लड़कियां पसंद हैं। अपनी बात कहने के बाद वह जोर-जोर से हंसने भी लगती हैं और फिर कहती हैं कि आप तो मेरे जवाब से घबरा गईं। हालांकि, यह जवाब सुनने के बाद सीमा तपारिया के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sohail khan ex wife seema sajdeh said to matchmaking sima taparia that she likes women horrified
Fabulous Lives of Bollywood Wives Season 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, सीमा सजदेह  के इस मजाक को महीप कपूर भी आगे बढ़ाने की कोशिश करती हैं और महीप सीमा तपारिया से कहती हैं कि क्या आप सीमा सजदेह के लिए दुल्हन की तलाश करेंगी। इस पर सीमा तपारिया साफ-साफ इनकार करते हुए कहती हैं कि भारत फिलहाल इतना ओपन नहीं है जो यहां ऐसा हो पाए। इसके बारे में बाद में सोचेंगे। बता दें कि इस शो में इन चारों अभनेत्रियों की असल जिंदगी को दिखाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed