{"_id":"5cefce70bdec22070264c7e9","slug":"dancing-uncle-one-more-video-khaike-pan-banaraswala-song-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोविंदा के बाद अब अमिताभ के मशहूर गाने पर डांसिंग अंकल का वीडियो वायरल, बिगबी ने किया ऐसा कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा के बाद अब अमिताभ के मशहूर गाने पर डांसिंग अंकल का वीडियो वायरल, बिगबी ने किया ऐसा कमेंट
Thu, 30 May 2019 07:42 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 30 May 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
dabbu unlcle
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने डांस मूव्स से इंटरनेट सेंसेशन बनने वाले डब्बू अंकल समय-समय पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव के डांस में गोविंदा की झलक दिखाई देती है। कुछ समय पहले गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से...' गाने पर डांस कर डब्बू अंकल ने खलबली मचा दी थी।
dabbu unlcle
- फोटो : Social Media
अब उन्होंने एक नया धमाका किया है। दरअसल इस बार डब्बू अंकल गोविंदा के नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के गाने 'खाइके पान बनारस वाला' पर जोरदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डब्बू अंकल का डांस देख खुद अमिताभ बच्चन भी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।
supeeerrrrrrrr❤️❤️❤️🙏🙏🙏 https://t.co/zakmGPytG2
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 29, 2019
dabbu unlcle
- फोटो : Social Media
पुराने वीडियो की तरह उनका 'खाइके पान बनारस वाला' वीडियो भी वायरल हो गया है। खुद अमिताभ ने वीडियो की तारीफ करते हुए उन्हें सुपर कहा है। काले रंग की शर्ट और पैंट पहने, उन्होंने नारंगी रंग के कोट के साथ अपने लुक का भी खासा ध्यान रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजीव श्रीवास्तव
संजीव श्रीवास्तव बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच भी काफी पॉपुलर हैं। सलमान खान, अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स उनके डांस की तारीफ कर चुके हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने भी डब्बू अंकल को मिलने के लिए मुंबई बुलाया था।
विज्ञापन
संजीव श्रीवास्तव और गोविंदा
साथ ही डब्बू अंकल मुंबई में सलमान खान के शो 'दस का दम' में भी गए थे। यहां उन्होंने सलमान खान के साथ डांस किया था। बता दें कि 46 साल के संजीव भाभा रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और विदीशा में रहते हैं।