{"_id":"5cefd5e0bdec2207836096e7","slug":"know-about-tv-actress-jennifer-winget-north-goa-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोवा में अंदर से कैसा दिखता है जेनिफर विंगेट का आलीशान घर, खुद डिजाइन किया है इंटीरियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोवा में अंदर से कैसा दिखता है जेनिफर विंगेट का आलीशान घर, खुद डिजाइन किया है इंटीरियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 30 May 2019 06:38 PM IST
छोटे पर्दे के सीरियल 'बेपनाह' से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा जेनिफर विंगेट आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर टीवी के कई सितारे और उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको जेनिफर विंगेट के गोवा वाले घर से रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
2 of 5
Jennifer Winget home
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जेनिफर विंगेट का मुंबई के अलावा गोवा में भी एक शानदार घर है। अपने इस घर को उन्होंने मनमुताबिक सजाया भी है। खबरों की मानें तो जेनिफर विंगेट ने अपने गोवा वाले घर का इंटीरियर खुद डिजाइन किया है, जिसके लिए उन्होंने काफी समय लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Jennifer Winget home
- फोटो : social media
बताया जाता है कि जेनिफर विंगेट को व्हाइट और क्रीम कलर काफी पसंद है। उनके गोवा वाले घर की सभी दीवारों पर व्हाइट और क्रीम कलर का पेंट हो रखा है। इसके अलावा जेनिफर विंगेट के घर में कई आलिशान चीजें हैं। उनका ये घर नॉर्थ गोवा में स्थित है।
आपको बता दें कि टीवी शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सबसे पहले 'दिल मिल गए' से चर्चा में आई थीं। इसके बाद जेनिफर का मासूम चेहरा हर किसी के दिल में बस गया। जेनिफर विंगेट की खूबसूरती किसी भी बॉलीवुड अदाकारा पर भारी पड़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
Jennifer Winget
- फोटो : file photo
जेनिफर विंगेट की खूबसूरती के उनके फैंस कायल है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जेनिफर को '50 सबसे अधिक सेक्सी एशियाई महिलाओं' की सूची में शामिल किया जा चुका है। जेनिफर ने 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।