फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशी से नहीं बल्कि बीमारी से बचने के लिए इंस्टाग्राम पर आईं ये एक्ट्रेस, मरने जैसी हो गई थी हालत

Thu, 30 May 2019 05:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 May 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen revealed she was join Instagram for comeback from health scare
Sushmita Sen - फोटो : social media
बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो बहुत कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, कुछ ने तो लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। उन्हीं में से एक बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन भी हैं। सुष्मिता सेन फिल्मों से दूर अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपने बच्चों के साथ, वर्क आउट की और घूमने फिरने की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 
Sushmita Sen revealed she was join Instagram for comeback from health scare
sushmita sen - फोटो : file photo
सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने लंबे समय बाद क्यों इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। हाल ही में उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू दिया, इस दौरान उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया था जब वह काफी बीमार महसूस करने लगी थीं और उनके दिमाग में बहुत की डरावने ख्याल आने लगे थे। इन सब चीजों से निकलने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करना शुरू किया। 
 
Sushmita Sen revealed she was join Instagram for comeback from health scare
sushmita sen - फोटो : file photo
सुष्मिता सेन ने कहा-,'मैं बहुत बीमार हो गई थी और मेरे बाल भी झड़ने लगे थे। ऐसा लगता था मानों मेरे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया हो, हर समय यही ख्याल आता था कि अगर मर गई तो.., लोगों ने मुझे पहचाना बंद कर दिया कि मैं कौन हूं। इसके बाद एक रात मुझे ख्याल आया कि मुझे इंस्टाग्राम देखना चाहिए। इसके बाद मैंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाने का फैसला किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen revealed she was join Instagram for comeback from health scare
sushmita sen - फोटो : instagram
गौरतलब है कि आज की तारीख में सुष्मिता सेन के इंस्टाग्राम पर करीब 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आपको बता दें कि सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन से अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी निजी जिंदगी की बात करें उनके छोटे भाई राजीव सेन दूल्हा बनने वाले हैं। राजीव टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' की एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी करने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Sushmita Sen revealed she was join Instagram for comeback from health scare
sushmita sen rohman shawl - फोटो : instagram
चारू कई सीरियल में छोटे-छोटे रोल करती दिखी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, संगिनी में भी वो दिख चुकी हैं। शादी की जानकारी देते हुए सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में लिखा था- 'उसने (चारू असोपा) हां कर दी है। राजा भैया, आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। इस परी को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक चारू। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।'  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed