फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर की पार्टी को लेकर पहली बार आया बॉलीवुड का बयान, जानें कैसे कर रहे बचाव

Sat, 03 Aug 2019 12:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 03 Aug 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Dangal film director Nitesh Tiwari on Karan Johar house party
Deepika, Ranbir Nitesh Tiwari - फोटो : file photo

महज 6 फिल्मों से बॉलीवुड में धाक जमाने वाले 'दंगल' डायरेक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छिछोरे' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन 6 फिल्मों में से नितेश की सबसे ज्यादा चर्चा 'दंगल' फिल्म रही। इस फिल्म में नितेश ने आमिर खान के साथ काम किया साथ ही जायरा वसीम को सिनेमाजगत में एंट्री दिलाई। 'छिछोरे' फिल्म के ट्रेलर को नितेश ने जयपुर एक कॉलेज में लॉन्च किया हालांकि सार्वजनिक रूप से इसे 4 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस दौरान नितेश से एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर की पार्टी के बारे में सवाल पूछा। इस दौरान नितेश ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।

Dangal film director Nitesh Tiwari on Karan Johar house party
vicky kaushal, ranbir kapoor - फोटो : social media

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान नितेश तिवारी ने अपनी बात रखी। नितेश से पूछा गया करण जौहर की हाउस पार्टी में बॉलीवुड सितारों पर ड्रग्स के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में आपका क्या रिएक्शन है? नितेश ने कहा- मैं इस बारे में कमेंट नहीं करना चाहता। इस मामले के बारे में कुछ भी जाने बगैर , टिप्पणी नहीं देना चाहूंगा। 

Dangal film director Nitesh Tiwari on Karan Johar house party
Nitesh Tiwari - फोटो : file photo

इससे बाद नितेश से पूछा गया कि क्या आपको नहीं लगता लोग सेलेब्स को देखकर प्रेरणा लेते हैं? प्रतीक बब्बर और संजय दत्त की लाइफ को देखा। क्या आपने नहीं लगता कि ड्रग्स की लत बॉलीवुड में एक समस्या है? नितेश ने कहा- सिर्फ बॉलीवुड ही क्यों? हम सिर्फ बॉलीवुड पर सवाल क्यों खड़े कर रहे हैं। अगर यह समस्या है तो इसे मानवीय तौर पर देखा जाना चाहिए। सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं करना चाहिए। इससे बड़े स्तर पर निपटना चाहिए। आखिर क्यों किसी भी मुद्दे पर बॉलीवुड पर ही उंगली उठनी शुरू हो जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangal film director Nitesh Tiwari on Karan Johar house party
ranbir kapoor - फोटो : social media

दरअसल, करण जौहर की हाउस पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं। जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले में हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने कहा कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं। विधायक लगातार इस मामले पर मोर्चा खोले हुए हैं।

विज्ञापन
Dangal film director Nitesh Tiwari on Karan Johar house party
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : Social Media

 मनजिंदर सिरसा के आरोप लगाने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़क गए और बिना सबूत के गलत आरोप लगाने की बात कही। एक यूजर ने ट्विटर पर सिरसा को लिखा कि उन्हें क्या फर्क पड़ता है कि करण जौहर की पार्टी में सिलेब्रिटीज ड्रग के नशे में चूर थे। इस पर सिरसा ने जबाव देते हुए लिखा, 'चूंकि आप इन सेलेब्रिटीज के बचाव में आ रही हैं और इनके ड्रग के नशे में होने का समर्थन कर रहीं इसलिए हम सभी लोग इस पार्टी में मौजूद सभी गेस्ट से डोप टेस्ट कराने की रिक्वेस्ट करें और उसकी रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर करें। प्लीज, मुझे इस डोप टेस्ट रिपोर्ट से गलत साबित करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed