फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से आमिर की 'बेटी' को हुआ ऐसा नुकसान, अब फिल्में भी मिलनी हुईं मुश्किल

Mon, 19 Nov 2018 01:03 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Mon, 19 Nov 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
dangal girl fatima sana shekh career after thugs of hindostan
fatima sana shaikh and aamir khan - फोटो : instagram

दंगल में मिली तारीफों का फायदा फातिमा सना शेख को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद नहीं मिलेगा। फिल्म के साथ वह भी कोई कमाल दिखाने में नाकाम रहीं। जबकि उनके साथ दंगल में आईं सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम अब उनसे आगे खड़ी हैं। कैसे होगी फातिमा के नुकसान की भरपाई...

dangal girl fatima sana shekh career after thugs of hindostan
Dangal - फोटो : file photo

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की बॉक्स ऑफिस किस्मत तय हो जाने के बाद हिसाब लगाया जा रहा है कि किसे कितना नुकसान हुआ। आमिर खान और अमिताभ बच्चन को फिल्म से झटका जरूर लगा, परंतु उनके करियर पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स की फिल्में पुरानी गति से बनती रहेंगी। ग्लैमरस कैटरीना कैफ की फैन फलोइंग बरकरार है। 

dangal girl fatima sana shekh career after thugs of hindostan
Fatima Sana Shaikh - फोटो : file photo

जानकारों के अनुसार फिल्म ने सबसे तगड़ा झटका फातिमा सना शेख को दिया है। जो फिल्म में राजकुमारी जफीरा बेग का किरदार निभा रही हैं। 2016 में दंगल की सफलता ने फातिमा को रातोंरात स्टार बना दिया था परंतु ठग्स ने उनकी किस्मत को चकमा दे दिया। बॉलीवुड में सफलता स्थायी नहीं होती और नए शुक्रवार की फिल्म कलाकार का ग्राफ तय करती है। ठग्स की विफलता ने निर्माता-निर्देशकों के बीच फातिमा के ग्राफ को नीचे ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dangal girl fatima sana shekh career after thugs of hindostan
Fatima Sana Shaikh - फोटो : Instagram

जानकारों की मानें तो फातिमा के लिए आगे की राह कठिन बन गई है। ठग्स के लिए उनका नाम आमिर खान ने आगे बढ़ाया था। दंगल में उनके पिता बने आमिर फिल्म के बाद उनके मार्गदर्शक बन गए। उनके रोमांस की चर्चाएं भी हुईं। तब बाकी निर्माता-निर्देशक समझ गए फातिमा अब आमिर के अलावा किसी की नहीं सुनेंगी। सूत्र बताते हैं कि दंगल की कामयाबी के बाद फातिमा के पास प्रस्तावों की भरमार थी परंतु अब हालात बदल गए हैं। फातिमा को आगे आमिर या यशराज फिल्म के सर्वेसर्वा आदित्य चोपड़ा कोई सहारा देते हैंए तभी वह मुश्किल से उबर पाएंगी।

विज्ञापन
dangal girl fatima sana shekh career after thugs of hindostan
Fatima Sana Shaikh - फोटो : file photo

सूत्रों की मानें तो ठग्स ने फातिमा को व्यक्तिगत रूप से निराश किया क्योंकि फिल्म के अंतिम कट में उनका किरदार वैसे नहीं निकला, जैसी वह उम्मीद कर रही थीं। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी हर फिल्म में नायिकाएं केंद्र में होती हैं। दंगल देखें या गजनी। रंग दे बसंती की कहानी भी एक ब्रिटिश युवती की थी। ठग्स में कहानी फातिमा के किरदार के इर्द-गिर्द जरूर है परंतु फिल्म देख कर साफ है कि फातिमा नाम मात्र को केंद्र में हैं। सारी घटनाएं असल में आमिर के आस-पास ही घूम रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed