फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R Madhavan son Vedaant: सिर्फ आर माधवन का बेटा बनकर नहीं रहना चाहते वेदांत, गोल्ड मेडल जीतने के बाद कही ये बड़ी बात

Mon, 25 Apr 2022 10:49 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 25 Apr 2022 10:49 AM IST
सार

आर माधवन के बेटे वेदांत ने फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सिर्फ आर माधवन के बेटा बनकर नहीं रहना चाहते। 

विज्ञापन
Danish Open winner R Madhavan son Vedant said that he does not want to live in the shadow of his father wants to make a name for himself
वेदांत के साथ आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत इन दिनों सुर्खियों में हैं। वेदांत ने डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है, जिसके बाद उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, स्वर्ण पदक जीतने के बाद वेदांत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जीत का सारा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह कभी भी सिर्फ आर माधवन का बेटा बनकर नहीं रहना चाहते थे।

Danish Open winner R Madhavan son Vedant said that he does not want to live in the shadow of his father wants to make a name for himself
आर माधवन का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन के बेटे वेदांत ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें यहां तक पहुंचाने में उनके माता-पिता ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता की छाया में नहीं रहना चाहता था। मैं हमेशा अपना नाम बनाना चाहता था। मैं कभी भी सिर्फ आर माधवन का बेटा बनकर नहीं रहना चाहता था। इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता हमेशा ही मेरा ध्यान रखते हैं। उन दोनों ने काफी मेहनत की है। उन्होंने मेरे लिए त्याग भी किए है, जिसमें से एक दुबई शिफ्ट होना था।

Danish Open winner R Madhavan son Vedant said that he does not want to live in the shadow of his father wants to make a name for himself
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से बीते साल मुंबई में कई बड़े स्विमिंग पूल को बंद कर दिया गया था, जिस वजह से ही आर माधवन अपने बेटे और पत्नी के साथ दुबई में शिफ्ट हो गए थे, ताकि वेदांत अपनी ओलंपिक की तैयारी अच्छे से कर सके। वेदांत को वहां पर बड़े स्विमिंग पूल में अच्छे से प्रैक्टिस करने का मौका मिला था। इस बात की जानकारी खुद आर माधवन ने अपने एक इंटरव्यू में दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Danish Open winner R Madhavan son Vedant said that he does not want to live in the shadow of his father wants to make a name for himself
आर माधवन का बेटा वेदांत - फोटो : twitter

वेदांत ने जब डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था उसके बाद आर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का एक वीडियो भी शेयर किया था, जो वेदांत की जीत की अनाउंसमेंट और सम्मान सम्मारोह का था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed