{"_id":"5b4589314f1c1bc1248b5a93","slug":"dara-singh-death-anniversary-and-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दारा सिंह ने 200 किलो वजन के रेसलर को फेंक दिया था रिंग से बाहर, फिर ऐसे बन गए 'रुस्तम-ए-हिंद'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दारा सिंह ने 200 किलो वजन के रेसलर को फेंक दिया था रिंग से बाहर, फिर ऐसे बन गए 'रुस्तम-ए-हिंद'
Thu, 12 Jul 2018 07:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : यू ट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर पहलवान और एक्टर दारा सिंह ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। उन्होंने करीब 500 मुकाबलों में बिना हारे दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। दारा सिंह का निधन 83 साल की उम्र में 12 जुलाई 2012 को हुआ था। आगे की स्लाइड में जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...
2 of 6
दारा सिंह का पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। उनका जन्म 1928 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। दारा सिंह को पहलवानी का शौक बचपन से ही था। उन्होंने सबसे पहले 1947 में सिंगापुर में मलेशियाई चैम्पियन तरलोक सिंह को पछाड़कर अपनी विजय यात्रा की शुरुआत की थी।
3 of 6
1954 में दारा सिंह ने भारतीय कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद वो कॉमनवेल्थ चैम्पियन भी बने लेकिन दारा सिंह का नाम आते ही जेहन में सबसे पहले उनकी विश्व चैम्पियन किंग कांग के साथ कुश्ती की बात याद आती है। इस मुकाबले के बाद दारा सिंह रातों रात सुपरस्टार बन गए। कहा जाता है करीब 200 किलो वजन के किंग कांग को उन्होंने रिंग से बाहर फेंक दिया था। किंग कांग को हराने के बाद दारा सिंह को 'रुस्तम ए हिंद' का दर्जा मिला। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिससे आज तक कोई पार नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दारा सिंह ने करीब 500 कुश्तियां लड़ीं और सभी में जीत हासिल कीं। 1983 में 55 साल की उम्र में उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। दारा सिंह ने करीब 36 साल तक अखाड़े में अपना दम-खम दिखाया। अपराजेय रहने के लिए दारा सिंह का नाम ऑब्जर्वर न्यूज लेटर हॉल ऑफ फेम में दर्ज है। 2003 से 2009 तक दारा सिंह राज्यसभा के सांसद भी रहे।
विज्ञापन
5 of 6
पहलवानी के अलावा दारा सिंह फिल्मों में एक्शन हीरो के तौर पर सुपरहिट रहे। उन्हें देश का पहला हीमैन कहा जाता है। चौड़े कंधों और संतुलित बॉडी की वजह से वो आसानी से एक्शन हीरो के रोल में स्वीकार कर लिए गए। दारा सिंह की पहली फिल्म 'संगदिल' 1952 में आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।