दारा सिंह देश ही नहीं दुनिया भर में फेमस थे। एक बेहतरीन एक्टर के साथ वो प्रोफेशनल रेसलर और पॉलिटीशियन भी थे। साल 2012 में 83 साल की उम्र में दारा सिंह का निधन हो गया था। लेकिन फिल्मों में एक से बढ़कर एक रोल करने वाले दारा सिंह आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं।
मुमताज के प्यार में पड़ दारा सिंह ने उठाया था ये कदम, B ग्रेड फिल्म के लिए लेते थे 4 लाख रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारा सिंह ने 1952 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दारा सिंह हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करते थे। एक्टर के साथ वो डायरेक्टर और राइटर भी रहे। साथ ही उन्होंने टीवी पर भी काम किया। दारा सिंह को सबसे पहले पहचान फिल्म 'बजरंगी' में हनुमान को किरदार निभाने से मिली।
पढ़ें- सनी लियोन को देखने के लिए पागल हुए फैंस, पोस्टर फाड़कर खींचने लगे फोटो
रामानंद सागर की रामायण में भी दारा सिंह हनुमान बने थे। हनुमान का किरदार निभाकर दारा सिंह रातों-रात स्टार बन गए थे। दारा सिंह का जन्म अमृतासर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें पहलवानी करने का शौक था। 1947 में दारा सिंह रेस्लिंग की ट्रेनिंग लेने सिंगापुर चले गए।
पढ़ें- श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी की बैकलेस ड्रेस देख खुले रह गए लोगों के मुंह
यहां जाकर उन्होंने रेस्लर हरमन सिंह से ट्रेनिंग ली। 18 साल का होने पर दारा सिंह ही हाइट 6 फीट 2 इंच थी और उनका वजन 127 किलो था। दारा सिंह को देखकर हर कोई उनकी पर्सनालिटी से इंप्रेस हो जाता था। 1954 में दारा सिंह ने 'रुस्तम-ए-हिंद' रेस्लिंग की।
पढ़ें- तो इस वजह से रिया सेन को अचानक करनी पड़ी शादी!
इसमें उन्होंने रेस्लर टाइगर जोगिंदर सिंह को हराकर महाराजा हरि सिंह से सिल्वर मेडल लिया था। इसके बाद उन्होंने कॉमन वेल्थ और वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप भी जीती। 1983 में दारा सिंह ने रेस्लिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन उनका फिल्मी करियर 1952 से शुरू हो गया था।
पढ़ें- पॉपुलैरिटी में अमिताभ-शाहरुख भी रह गए पीछे, सनी लियोन की फोटो खींचने के लिए पोस्टर फाड़कर घुसे फैंस