फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dasara: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'दशहरा', ऐसे देख सकते हैं नानी की फिल्म

Fri, 21 Apr 2023 10:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 21 Apr 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Dasara releasing on ott platform netflix on 27 april Nani Keerthy Suresh dheekshith shetty sai kumar film
दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म 'दशहरा' सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। नानी की फिल्म 'दशहरा' बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है। फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, जो दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, अब वे ओटीटी पर इसका मजा ले सकते हैं।

Dasara releasing on ott platform netflix on 27 april Nani Keerthy Suresh dheekshith shetty sai kumar film
दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दशहरा के डिजिटल रिलीज डेट की घोषणा आज सोशल मीडिया पर की गई है। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्ते बाद ही अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दशहरा' का ओटीटी वर्जन थीएट्रिकल कट से थोड़ा लंबा होगा। हालांकि, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Salman Khan: सलमान के गले लगकर रोती इस बच्ची को पहचाना क्या? अब बन गई है 'किसी का भाई किसी की जान' की हीरोइन

Dasara releasing on ott platform netflix on 27 april Nani Keerthy Suresh dheekshith shetty sai kumar film
दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया

'दशहरा' के डिजिटल अधिकार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हासिल किए हैं। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर 'दशहरा' का पोस्टर साझा करते हुए इसके रिलीज डेट की जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स ने लिखा कि 27 अप्रैल को तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 'दशहरा' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
 



अजीबोगरीब मामले में कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं ये स्टार्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Dasara releasing on ott platform netflix on 27 april Nani Keerthy Suresh dheekshith shetty sai kumar film
दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया

'दशहरा' तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक कोयला खदान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म बदला, प्यार और महत्वाकांक्षा की कहानी बयां करती है। कहानी एक दबे-कुचले नायक धरणी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नानी ने निभाया है और वह नायक उन लोगों से बदला लेता है, जिन्होंने उसके दोस्त को मार डाला। फिल्म में नानी और कीर्ति सुरेश के अभिनय सराहा गया। सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन तक कई सेलेब्स ने भी 'दशहरा' की तारीफ की।

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी ने देखी बेटी की डेब्यू फिल्म, पलक के लिए एक्ट्रेस ने कही दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन
Dasara releasing on ott platform netflix on 27 april Nani Keerthy Suresh dheekshith shetty sai kumar film
दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें नानी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो नानी निर्देशक शौर्यव के निर्देशन वाली एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे, जहां वह अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अस्थाई रूप से इसे नानी30 के शीर्षक से पहचाना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह इस साल दिसंबर तक रिलीज हो सकती है।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'सैंपल-साइज' पर हो रही बहस पर किया रिएक्ट, बोलीं- हमें यह जारी रखने की जरूरत है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed