{"_id":"62fa8bbef2254324af4eb2de","slug":"david-dhawan-birthday-know-more-about-aankhen-coolie-no-1-judwaa-partner-movie-fame-director-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"David Dhawan Birthday: डेविड धवन ने फिल्म एडिटिंग से शुरू किया था फिल्मी सफर, फिर बतौर निर्देशक जमाया सिक्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
David Dhawan Birthday: डेविड धवन ने फिल्म एडिटिंग से शुरू किया था फिल्मी सफर, फिर बतौर निर्देशक जमाया सिक्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 16 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेविड धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म निर्माता-निर्देशक डेविड धवन आज अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में शुमार हैं। अपने अब तक के करियर में डेविड धवन 42 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इन्हें कॉमेडी फिल्मों के लिए खासतौर से जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि डेविड धवन ने फिल्म निर्देशन से पहले फिल्म एडिटिंग में भी अपना सिक्का जमाया। हालांकि, इन्होंने कभी एक्टिंग में हाथ आजमाने का फैसला नहीं किया। इसके पीछे बेहद दिलचस्प वजह है। आज इनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इनके बारे में...
Trending Videos
2 of 4
डेविड धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविड धवन का जन्म 16 अगस्त 1951 में अगरतला में हुआ था। जन्म के बाद इनका नाम राजिंदर धवन रखा गया। इनके पिता बैंक में मैनेजर थे। मगर, उनका ट्रांसफर कानपुर हो गया था। 12वीं पास करने के बाद डेविड धवन ने तय किया कि वह फिल्मों में काम करेंगे। अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने एफटीआईआई (पुणे) में दाखिला लिया जहां उन्होंने अभिनय से लेकर निर्देशन तक की बारीकियां सीखीं। यहां सतीश शाह और सुरेश ओबेरॉय उनके बैचमेट थे। मगर, डेविड धवन शुरुआत में ही भांप गए कि वह एक्टिंग नहीं कर पाएंगे। लिहाजा, उन्होंने फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
गोविंदा और डेविड धवन
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद डेविड धवन ने बॉलीवुड में कदम रखा और बतौर फिल्म एडिटर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इनकी पहली फिल्म थी अनुपम खेर अभिनीत 1984 में आई 'सारांश'। महेश भट्ट ने इस फिल्म का निर्देशन किया, वहीं डेविड धवन ने एडिटिंग का जिम्मा संभाला। इसके बाद इन्होंने फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। डेविड धवन ने 1989 में आई फिल्म 'ताकतवर' से अपना निर्देशन डेब्यू किया। इस फिल्म में गोविंदा और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। अपनी पहली ही फिल्म से डेविड धवन बड़े पर्दे पर छा गए। हर कोई उनके निर्देशन और फिल्मों की तारीफ करने लगा। इसके बाद डेविड धवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
4 of 4
डेविड धवन और वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविड धवन को 'आंखें', 'शोला और शबनम', 'साजन चले सुसराल', 'जुड़वा', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मुझसे शादी करोगी', 'पार्टनर' सहित कई शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि, इनकी जुगलबंदी गोविंदा के साथ सबसे ज्यादा जमी। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड धवन ने गोविंदा के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। उन्होंने अकेले गोविंदा के साथ 17 फिल्में की हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया कि गोविंदा और डेविड धवन के रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद से दोनों की साथ में कोई फिल्म नहीं देखने को मिली। पर्सनल लाइफ की बात करें तो डेविड धवन ने करुणा चोपड़ा से शादी की। इनके दो बेटे- वरुण धवन और रोहित धवन हैं। वरुण धवन ने एक्टिंग में करियर बनाया है और टॉप एक्टर्स में शुमार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।