सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बीवी नंबर 1' साल 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के दशकों बाद इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में देखने का सुनहरा मौका दर्शकों को मिल रहा है। यह फिल्म इस महीने री-रिलीज होने वाली है। फिलहाल ट्रेलर जारी कर दिया गया है। आइए तारीख का पता लगाते हैं...
Biwi No 1 Re-Release: 'बीवी नंबर 1' का ट्रेलर जारी, इस दिन फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही फिल्म
Biwi No 1 Movie Re-Release: इन दिनों 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय फिल्मों को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने का सिलसिला चल पड़ा है। इस लिस्ट में अब 'बीवी नंबर 1' का नाम भी जुड़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'बीवी नंबर 1' का निर्देशन डेविड धवन ने किया। यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में फिर से लगने वाली है। आज पूजा एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'डेविड धवन की सबसे बड़ी मनोरंजक फिल्म को देखने के लिए तैयार हो जाइए। यह परदे पर फिर से लगने वाली है। 29 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में लौट रही है'।
ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म
'बीवी नंबर 1' साल 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसे करीब 12 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया। फिल्म ने 25.55 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कारोबार 49.77 करोड़ रुपये रहा। यह फिल्म 28 मई 1999 को सिनेमाघरों में लगी थी। 25 साल बाद इस फिल्म को फिर दर्शकों के बीच पेश किया जा रहा है।
Kamaljeet Death Anniversary: 'इनकम टैक्स भरना होगा,' शादी के प्रपोजल पर वहीदा ने कमजीत को दिया अजीबोगरीब जवाब
संगीत भी खूब रहा हिट
कहानी के साथ-साथ फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया। चुनरी-चुनरी और इश्क सोना है जैसे गाने खूब लोकप्रिय हुए। डेविड धवन की ये फिल्म ड्रामा, इमोशंस और कॉमेडी का शानदार कॉम्बो है। फिल्म को वाशु भगनानी ने अपने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया।
Meenakshi Chaudhary: कौन हैं मीनाक्षी चौधरी? जिनकी नागार्जुन के भतीजे के साथ शादी को लेकर हो रही चर्चा
पंरपरा और आधुनिकता, दिखा दोनों का संगम
इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन के अलावा अनिल कपूर और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म की कहानी में प्यार, परिवार, ईमानदारी जैसी चीजें देखने को मिलीं। परंपराओं और आधुनिकता को दिखाती फिल्म अपने कॉमिक अंदाज के साथ हर वर्ग के दर्शकों को अच्छी लगी। देखना दिलचस्प होगा कि दोबारा सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म को देखने कितने दर्शक आते हैं।
Neha Sharma: अभिनेत्री नेहा शर्मा को जन्मदिन पर किस क्रिकेटर ने दी शुभकामनाएं, कई और कलाकार भी रहे शामिल