देशभक्ति के नाम पर अक्षय कुमार की फिल्में बनाने वालों के लिए मिशन मंगल एक बड़ा सबक साबित होने जा रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उनकी पिछली फिल्म गोल्ड की राह पर चल निकला है। फिल्म मिशन मंगल ने 15 अगस्त के दिन रिलीज का फायदा उठाते हुए भले अक्षय कुमार के करियर की सबसे तगड़ी ओपनिंग ली, लेकिन इसके अगले ही दिन फिल्म का कलेक्शन में 40 फीसदी की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई।
दूसरे दिन अक्षय को लगा बड़ा झटका, 'मिशन मंगल' के कलेक्शन में 40 फीसदी की बड़ी गिरावट
फिल्म मिशन मंगल को विज्ञान न समझने वाले दर्शकों का जितना प्यार मिल रहा है, विज्ञान की बेसिक समझ रखने वालों को यह फिल्म उतनी ही बेसिरपैर की लग रही है। इसरो के 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों को भी मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म रिव्यूज में मिशन मंगल को दो स्टार से लेकर चार स्टार तक मिले हैं। जिन सिनेमाघरों में मिशन मंगल रिलीज हुई, उनमें दर्शकों की संख्या गुरुवार के मुकाबले आधी के करीब रही।
पढ़ें: Review: असल वैज्ञानिक सोच के करीब भी नहीं फटकती 'मिशन मंगल', मिले इतने स्टार्स
शनिवार सुबह मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म मिशन मंगल शुक्रवार को सिर्फ 17 करोड़ 28 लाख रुपये का ही कारोबार कर सकी। जबकि रिलीज के दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 29 करोड़ 16 लाख रुपये का कारोबार किया था और इसी के साथ ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई थी। इसके पहले फिल्म गोल्ड के साथ भी कुछ ऐसा ही हो चुका है।
पढ़ें: 3000 स्क्रीन्स के बाद भी मिशन मंगल नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों के रिकॉर्ड, अक्षय के करियर की टॉप ओपनिंग
पिछले 15 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने तब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया था और उसके अगले ही दिन फिल्म का कलेक्शन एक तिहाई के करीब गिरकर सिर्फ आठ करोड़ 10 लाख रुपये रह गया था। फिल्म ने इसके अगले दिनों में क्रमश: 10.10 करोड़, 12.30 करोड़ और 15.55 करोड़ रुपये कमाए थे।
पढ़ें: फैंस के बीच फंसी विद्या बालन को अक्षय कुमार ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल
जबकि उसके पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा का कलेक्शन रिलीज के दिन से लेकर रविवार तक बढ़ता ही गया। फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा को 13.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी। और उसके अगले दो दिन फिल्म ने क्रमश: 17.10 करोड़ रुपये और 21.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इतवार के कलेक्शन जितना ही कलेक्शन इस फिल्म ने रिलीज वाले हफ्ते के मंगलवार को भी किया था और उस दिन इसने 20 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
पढ़ें: अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच जमकर चले लात- घूंसे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
