फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश ही नहीं दुनिया भर में 'टाइगर' की दहाड़, 5 दिन में कमाई 200 करोड़ के पार

Wed, 27 Dec 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
day 5 box office collection of salman khan and katrina kaif starrer tiger zinda hai
tiger zinda hai

बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर' की दहाड़ जारी है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। फिल्म ने पांचवें दिन भी कमाई का सिलसिला जारी रखा। दुनियाभर की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।



पढ़ें: चोट लगने के बावजूद नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे अमिताभ बच्चन, थामे रहे बेटी श्वेता का हाथ

day 5 box office collection of salman khan and katrina kaif starrer tiger zinda hai
Tiger Zinda Hai
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के पांचवें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है। पांचवें दिन फिल्म ने 35 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली। इसी के साथ फिल्म ने 186.47 करोड़ रुपए कमा लिए। उम्मीद है जल्द ही फिल्म भारत में 2 सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
day 5 box office collection of salman khan and katrina kaif starrer tiger zinda hai
tiger zinda hai

टाइगर ने विदेश में भी अपना सिक्का जमा लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार तक यूएई, अमेरिका-कनाडा, यूके और दुनिया भर के बाकी हिस्सों में कुल मिलाकर 54.79 करोड़ रु. की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 200 करोड़ रु. का आंकड़ा पार करते हुए 205.26 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
day 5 box office collection of salman khan and katrina kaif starrer tiger zinda hai
tiger zinda hain

वहीं इससे पहले ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़ रुपए और रविवार को 45.53 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। कमाई के मामले में सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को भी पछाड़ा दिया है। 'दंगल' ने रिलीज के तीसरे दिन 41.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
day 5 box office collection of salman khan and katrina kaif starrer tiger zinda hai
Tiger Zinda Hai

फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही आंकड़ा 110 करोड़ के पार पहुंच गया है और कमाई कुल मिलाकर 114 करोड़ रही है। अब उम्मीद है फिल्म हफ्ते भर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। फिल्म को क्रिसमस और नए साल की छुट्टी का फायदा भी मिलता हुआ दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed