फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दे दे प्यार दे का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, रिलीज के तीसरे दिन कलेक्शन में जबर्दस्त इजाफा

Mon, 20 May 2019 04:48 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 May 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
De De Pyaar De this day box office collection starring Ajay Devgn Rakul Preet Singh and Tabu
De De Pyaar De - फोटो : social media
फिल्म एडीटर से निर्देशक बने अकीव अली की फिल्म दे दे प्यार दे ने बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग जमा दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिन में ही अपनी मेकिंग की लागत वसूल ली थी और अब रविवार को पहले दिन के मुकाबले कलेक्श में आए 40 फीसदी उछाल ने फिल्म के निर्माताओं को खुश कर दिया है। 
De De Pyaar De this day box office collection starring Ajay Devgn Rakul Preet Singh and Tabu
De De Pyaar De - फोटो : social media
फिल्म को दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी से काफी फायदा हो रहा है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, तब्बू, जावेद जाफरी, सन्नी सिंह और आलोक नाथ स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में करीब 40 करोड़ की कमाई कर ली है। 
De De Pyaar De this day box office collection starring Ajay Devgn Rakul Preet Singh and Tabu
De De Pyaar De - फोटो : twitter
रविवार को देश के कई इलाकों में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने के बावजूद फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया। रिलीज के इस तीसरे दिन फिल्म दे दे प्यार दे ने भारत में 14 करोड़ 74 लाख रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
De De Pyaar De this day box office collection starring Ajay Devgn Rakul Preet Singh and Tabu
De De Pyaar De - फोटो : social media
फिल्म दे दे प्यार दे ने ओपनिंग के दिन उम्मीद के मुताबिक 10 करोड़ 41 लाख रुपये की नेट कमाई की थी। निर्देशक अकीव अली की 23 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 13 करोड़ 49 लाख के करीब कमाई की और रविवार को इसका कलेक्शन करीब 14 करोड़ 84 लाख रुपये रहा।
विज्ञापन
De De Pyaar De this day box office collection starring Ajay Devgn Rakul Preet Singh and Tabu
de de pyaar de - फोटो : social media
फिल्म दे दे प्यार दे के हीरो अजय देवगन की पिछली फिल्म टोटल धमाल थी। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म टोटल धमाल ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार किया। अजय के करियर ऐसा पहली बार हुआ है जब उनकी बैक टू बैक दो कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed