फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kumar Death Anniversary: अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे राजकुमार, पुलिस की नौकरी छोड़ बने थे एक्टर

Sun, 03 Jul 2022 11:38 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Jul 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Death Anniversary Raj Kumar became an actor after leaving police job, know interesting facts about actor
राज कुमार

बॉलीवुड में 'जानी' के नाम से मशहूर अभिनेता राजकुमार की आज पुण्यतिथि है। 1996 में आज ही के दिन उनका कैंसर के चलते निधन हो गया था। 'रंगीली' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार अपनी बेहतरीन एक्टिंग, आवाज और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। वह पर्दे पर जितने बेबाक थे, उतने ही असल जिंदगी में मुंहफट भी थे। ऐसे में उन्हें इंडस्ट्री में कम ही लोग पसंद करते थे। तो चलिए आज इस दिग्गज अभिनेता की पुण्यतिथि पर आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

Death Anniversary Raj Kumar became an actor after leaving police job, know interesting facts about actor
राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर
राजकुमार का जन्म 8 अक्तूबर 1926 को बलूचिस्तान में हुआ था। उस वक्त उनका नाम कुलभूषण पंडित था, जिसे उन्होंने बाद में बदलकर राजकुमार कर लिया। 1947 में देश का बंटवारा हुआ था, तो उनका पूरा परिवार भारत आकर मुंबई में बस गया था। मुंबई में आकर वह पुलिस की नौकरी करने लगे, जो उन्हें काफी पसंद थी। जिस थाने में वह थे वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार फिल्म निर्माता बलदेव दुबे उनसे मिले और उन्हें राजकुमार का बात करने का तरीका काफी पसंद आया। बलदेव दुबे ने राजकुमार को अपनी फिल्म का ऑफर दिया, तो उन्होंने तुरंत नौकरी से इस्तीफा दे दिया। 

Death Anniversary Raj Kumar became an actor after leaving police job, know interesting facts about actor
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

डायलॉग से मिली ज्यादा पहचान
राजकुमार का बोलने का अंदाज सभी को काफी पसंद था। ऐसे में उनकी फिल्मों में कई डायलॉग ऐसे हैं, जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं। साल 1965 में आई फिल्म 'वक्त' का डायलॉग जिसमें उन्होंने कहा था, 'चिनॉय सेठ, जिनके अपने घर शीशे के हों वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते', को लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं। राजकुमार को अपनी करियर में असल पहचान 'मदर इंडिया' फिल्म से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death Anniversary Raj Kumar became an actor after leaving police job, know interesting facts about actor
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर से हुई थी मौत
राजकुमार को गले का कैंसर हो गया था, जिस वजह से अपनी आवाज के लिए जाने जाने वाले अभिनेता की आवाज ही चली गई थी। उनकी इच्छा थी कि उनकी अंतिम यात्रा में बस उनके घर के लोग शामिल हों और हुआ भी ऐसा ही। जब उनका निधन हुआ, तो उनके अंतिम संस्कार के बाद ही मीडिया और फैंस को इस बात की सूचना दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed